फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

जम्मू में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए 100 करोड़ जारी करे बीसीसीआई

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने को लेकर जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने वीरवार को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए कहा है कि भारतीय क्त्रिस्केट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इसके लिए स्वीकृत 100 करोड़ रुपये की राशि शीघ्र जारी करे।
विज्ञापन

खंडपीठ ने कहा कि बीसीसीआई अध्यक्ष अपने प्रतिनिधि, युवा और खेल मंत्रालय उप सचिव से ऊपर का प्रतिनिधि अगली सुनवाई पर भेजें। इस दौरान जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ के महासचिव भी उपस्थित रहेंगे। ताकि अदालत स्टेडियम के स्थान के बारे में अंतिम निर्णय ले सके। बता दें कि 2005 से जम्मू में क्रिकेट स्टेडियम बनाने का मामला अटका हुआ है। बजालता में स्टेडियम निर्माण के लिए जगह चिह्नित की गई थी, लेकिन यह क्षेत्र बाढ़ प्रभावित करार दिया गया। बाद में एक जगह और 60 कनाल जमीन देखी गई। उस पर भी सहमति नहीं बन पा रही है। उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर स्टेडियम बनाने का काम जल्द शुरू करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed