फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

महिलाओं को उद्यम में आगे लाने पर काम करेगी सरकार

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें, इसके लिए प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इन प्रयासों में और तेजी लाई जाएगी। जनता के सुझावों से सुशासन स्थापित करने में मदद मिल रही है। अवाम की आवाज कार्यक्रम का एक वर्ष पूरा होने पर यह बात उप राज्यपाल ने कहीं। रेडियो पर अवाम की आवाज कार्यक्रम के 12वें संस्करण में उप राज्यपाल को आरएसपुरा की शारदा शर्मा और अनंतनाग के जाकिर हुसैन भट ने कृषि क्षेत्र में महिला उद्यमियों के सशक्तीकरण का सुझाव दिया। इस पर उप राज्यपाल ने कहा कि यह सुझाव महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा जब महिलाएं आर्थिक तौर पर खुशहाल होंगी तो इसका प्रत्यक्ष और परोक्ष लाभ परिवार, समाज, राष्ट्र और पूरी मानवता को होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कृषि व ग्राम उद्योगों में महिला उद्यमियों की भागीदारी को बढ़ाने के लिए करीब पांच लाख महिलाओं को उम्मीद कार्यक्रम से जोड़ने की योजना है। कृषि सखी और पशु सखी कार्यक्रम भी शुरू किए गए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं कृषि, बागवानी और डेयरी क्षेत्र में आगे आएं।
विज्ञापन

---
संध्या, नसीरा व नसहीमन
हैं नए जमाने की आइकन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू की संध्या धर, कुलगाम की नसीरा अख्तर और श्रीनगर की डॉ. नसहीमन अशरफ को प्रदेश की महिलाओं के लिए नए जमाने की आइकन बताते बताया। कहा कि इन महिलाओं की उपलब्धियां अन्य महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के नागरिकों का आभार जताते हुए कहा कि रेडियो कार्यक्रम ने जमीनी स्तर पर जन भागीदारी को मजबूत किया है।
अवाम की आवाज कार्यक्रम प्रदेश में सभी स्थानीय व ऑल इंडिया रेडियो के तहत प्राइमरी चैनलों और डीडी काशीर पर प्रसारित हुआ है। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के विकास, सांस्कृतिक और संतुलित क्षेत्रीय विकास पर कई सुझाव हासिल मिले हैं।

---
कुलगाम से सज्जाद नूराबादी ने कल्याणकारी योजनाओं के लिए जागरूकता अभियान चलाने का सुझाव दिया। एलजी ने कहा कि हमारा प्रयास आम लोगों की समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, डॉ. शिल्पी शर्मा और डॉ. अंकुर भट ने स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण का विस्तृत रोडमैप दिया। इसका जिक्र करते हुए एलजी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं। पुलवामा के गाजी अहमद पंडित और सांबा के राहुल कुमार के वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के संबंधित सुझाव पर उपराज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने वरिष्ठ नागरिक पूरे सम्मान के साथ जीवन जीए इसके लिए अप्रैल 2020 में राष्ट्रीय कार्य योजना को मंजूरी दी गई थी। गांदरबल के इंजीनियर अब्दुल रशीद भट ने जम्मू-कश्मीर में पर्यावरण, सांस्कृतिक और पुरातत्व शोध केंद्र खोलने का सुझाव दिया, जिसे उपराज्यपाल ने सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed