फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

नरसंहार और अत्याचार निवारण कानून बनाए सरकार

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। कश्मीरी हिंदुओं पर बनी ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को पनुन कश्मीर संगठन ने हकीकत पर आधारित फिल्म करार देते हुए कहा कि सरकार अब नरसंहार और अत्याचार निवारण कानून बनाए। कश्मीरी पंडितों के साथ हुए हुए अन्याय की जांच होनी चाहिए। पनुन कश्मीर के उपाध्यक्ष शैलेंद्र आइमा ने बुधवार को प्रेसवार्ता में कहा कि ठोस कानून बनाने के साथ ही नरसंहार के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नरसंहार के पीड़ितों को दशकों से न्याय नहीं मिला है। पनुन कश्मीर ने तीन साल पहले एक ड्राफ्ट की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री व केंद्र सरकार को भेजी थी। नरसंहार और अत्याचार निवारण कानून बना कर कश्मीरी पंडितों को अब न्याय दिया जाना चाहिए। पनुन कश्मीर के महासचिव कुलदीप रैना ने कहा कि कानून बना कर पंडितों के साथ हुए अन्याय की जांच करवा कर आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि कश्मीर को साजिश के तहत हिंदू मुक्त किया गया है।
विज्ञापन

---
द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करे सरकार
जम्मू। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से जम्मू-कश्मीर में द कश्मीर फाइल्स फिल्म को तत्काल टैक्स फ्री करने की मांग उठाई है ताकि विद्यार्थी भी इसे देखकर सच्चाई को जान सकें। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसमीत सिंह मदान ने फिल्म निर्माताओं की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रवाद को मजबूत करने वाली और फिल्में बनाई जानी चाहिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed