फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

देश के दुश्मन जहां भी होंगे, उन पर कार्रवाई होगी : डीजी सीआरपीएफ

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के हालात पहले से बहुत बेहतर हुए हैं। इसमें लगातार सुधार हो रहा है। प्रदेश में हालात को बेहतर करने के लिए सरकार और अन्य एजेेंसियों के साथ मिलकर सीआरपीएफ काम कर रही है। देश के दुश्मन जहां भी होंगे, उन पर पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई होगी। आतंकवाद को समाप्त करने के लिए संयुक्त प्रयास जारी हैं। सीआरपीएफ के 83वें स्थापना दिवस के सिलसिले में जम्मू पहुंचे सीआरपीएफ महानिदेशक कुलदीप सिंह ने बुधवार को यह बात कही।
विज्ञापन

डीजीपी कुलदीप सिंह ने कहा कि आतंकी हो या देश का कोई और दुश्मन, कानून से बच नहीं सकता। ऐसे लोगों पर कानूनी व्यवस्था के तहत ठोस कार्रवाई होगी। कश्मीर में आतंकियों के मस्जिद में शरण लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आतंकियों का कोई मजहब नहीं होता। वे कहीं भी छिपें, सुरक्षा बलों से बच नहीं सकते। अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि अभी वे यात्रा इंतजामों को लेकर कुछ नहीं बता सकते। इस संबंध में आदेश मिलने पर ही फौरन व्यवस्था की जाएंगी।
विज्ञापन

---
162 आतंकी और माओवादी मार गिराए
सीआरपीएफ के स्थापना दिवस की रिहर्सल परेड को संबोधित करते हुए डीजी ने अपने कर्मियों की बहादुरी और साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 में सीआरपीएफ ने 162 आतंकियों और माओवादियों को मार गिराया। 1500 अन्य को गिरफ्तार किया और 750 अन्य को देश भर में विभिन्न अभियानों में आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया। इस दौरान 415 हथियार, 13,000 राउंड, 1400 किलोग्राम विस्फोटक, 225 ग्रेनेड, 115 बम, 615 आईईडी, 2400 डेटोनेटर और 5336 जिलेटिन सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। 3.27 करोड़ रुपये और 25,775 किलोग्राम मादक पदार्थ भी जब्त किए गए। हालांकि इन सभी आपरेशन में सीआरपीएफ बल के 12 जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी। 169 जवान घायल भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सीआरपीएफ कर्मी के हत्यारे को जल्द दिलाएंगे सजा
कश्मीर में छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ कर्मी की हत्या पर डीजी ने कहा कि इस साल कश्मीर घाटी में इस तरह की पहली घटना है। सुरक्षा बलों की आवाजाही पर आतंकी नजर रख रहे हैं। इस घटना के तुरंत बाद आतंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे कानूनी प्रावधानाें के तहत सख्त सजा दिलाई जाएगी। गौरतलब है कि 12 मार्च को शोपियां जिले के चेक छोटीपोरा में छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान मुख्तार अहमद की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

---
कश्मीर फाइल्स पहले खुद देखूंगा, फिर सभी से कहूंगा
कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स से जुड़े सवाल पर डीजी ने कहा कि अच्छी फिल्में सबको देखनी चाहिएं। उन्होंने अभी सिर्फ ट्रेलर देखा है। फिल्म देखने के बाद वह सभी को देखने को कहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed