फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

प्रदेश के 24 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिला रंगील सिंह खेल पुरस्कार

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के 24 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को रंगील सिंह खेल पुरस्कार से नवाजा गया। मंगलवार को अमर सिंह क्लब जम्मू में जम्मू-कश्मीर ओलंपिक एसोसिएशन (जेकेओए) की ओर आयोजित समारोह में खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार वर्ष 2019-2020 के लिए दिए गए, जिसमें 15 खिलाड़ी और 9 प्रशिक्षक (कोच) को चुना गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में हर खिलाड़ी के प्रदर्शन पर प्रकाश डाला और एक-एक करके उन्हें सम्मानित किया गया। रंगील खेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले सभी 24 खिलाड़ियों को 21 हजार रुपये, स्मृति चिह्न, प्रमाणपत्र, नेकटाई और टोपी भेंट की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यातिथि नगर निगम के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। जम्मू-कश्मीर में न सिर्फ शहर बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों से भी खेल प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। सरकार खेलों से जुड़े ढांचे का तेजी से विकास कर रही है। जिलों में इंडोर स्टेडियम बन रहे हैं। नगर के क्षेत्र में आने वाले खेल मैदानों के जीर्णोद्धार के लिए हर संभव मदद करेंगे। खेलों की दुनिया में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी चमकें, इसके लिए खिलाड़ियों को हर मदद दी जाएगी। कार्यक्रम में जेकेओए के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जेकेसीए उप-समिति के सदस्य ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता और विभिन्न खेल एसोसिएशन के सदस्य व खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन 15 खिलाड़ियों को दिया गया पुरस्कार
राकेश कुमार पैरा आर्चर, राम सिंह पर्वतारोही, राधे कुमार धावक, राजेश आनंद रोलर स्केटिंग, अब्दुल समद क्रिकेटर, सुविधा सरीन रोलबाल, तेजपाल कौर जिम्नास्टिक, इकबाल सिंह बास्केटबॉल, मो. शफी नारी फुटबॉल, अदिल-उद-दीन भट्ट वॉटर स्पोर्ट्स, आरुषि कोतवाल चेस, अभिनव कुंडल धावक, मो. तारिक फेंसिंग, गौरव शर्मा हैंडबाल और संजीव शर्मा खेल पत्रकार शामिल हैं।

प्रशिक्षकों में ये शामिल
भूपिंदर सिंह तीर्थ कोच खो-खो, राजेश विर्दी शूटिंग, रचना जमवाल तलवारबाजी, पवन कुमार शर्मा हॉकी, अनिल गुप्ता योग, सूरज भान सिंह जूडो, कुलदीप कुमार वेदवान तीरंदाजी, रमेश कुमार शर्मा एथलेटिक्स, ओम प्रकाश शर्मा कुश्ती शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed