फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

खेलानी-गोहा हाईवे का डबल शिफ्ट में होगा काम

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। डोडा में खेलानी-गोहा सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग 244 का काम डबल शिफ्ट यानी दो पालियों में किया जाएगा। इससे महामारी के कारण हुए विलंब को पूरा करने के साथ-साथ यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि पूरी परियोजना आंशिक रूप से इस वर्ष और आंशिक रूप से अगले वर्ष तक पूरी हो जाए। केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड) की विभिन्न परियोजनाओं की ताजा स्थिति की जानकारी प्रबंध निदेशक चंचल कुमार से लेने के बाद यह खुलासा किया।
विज्ञापन

इस दौरान चंचल कुमार ने बताया कि खेलानी-गोहा परियोजना का कार्य दो पालियों में करने के लिए वह तत्काल जरूरी आदेश जारी करेंगे और निर्माण एजेंसियों व संबंधित ठेकेदारों से इस संबंध में अधिक से अधिक सहयोग प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। गोहा-खेलानी-खन्नाबल राष्ट्रीय राजमार्ग चिनैनी-सुधमहादेव-खेलानी-खन्नाबल को जोड़ने वाला सड़क परिवहन का एक वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगा जो न सिर्फ यात्रा और राजस्व में सहूलियत प्रदान करेगा, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी यह महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन

सड़क का पहला चरण इस साल दिसंबर तक
महामारी के बाद तय की गई समय-सीमा के अनुसार गोहा-खेलानी सड़क का पहला चरण इस साल दिसंबर तक जबकि किश्तवाड़ जिले में चटरू तक के हिस्से के फरवरी 2023 तक पूरा होने की संभावना है। चिनैन-सुद्धमहादेव सड़क खंड को दो लेन का बनाने का काम एक बड़े पुल को छोड़कर इस साल मार्च तक पूरा होने की संभावना है। खेलानी-खन्नाबल खंड पर दोनों दिशाओं में सुरंग का निर्माण भी किया गया है और इसके इस साल अक्टूबर तक 76.49 करोड़ रुपये की लागत से पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-अखनूर फोर लेन की ताजा स्थिति बताई
प्रबंध निदेशक ने जम्मू-अखनूर खंड के चार लेन की ताजा स्थिति की जानकारी दी। साथ ही जोजिला स्थित दोनों दिशाओं में सुरंग, जेड-मोड़ सुरंग, बारामुला-गुलमर्ग खंड का उन्नयन, अनंतनाग बाईपास के निर्माण की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed