{"_id":"622cfb90ba6f01262166c9dd","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2556289158","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं की बोर्ड परीक्षा में 70 फ़ीसदी पेपर ही हल करना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11वीं की बोर्ड परीक्षा में 70 फ़ीसदी पेपर ही हल करना होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। समर जोन में अप्रैल से होने वाली 11वीं की बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र में 30 फीसदी छूट मिलेगी। उन्हें 70 फीसदी पेपर ही हल करना होगा, जो 100 अंक के बराबर होगा। कोविड के कारण प्रभावित हुई बच्चों की पढ़ाई को देखते हुए बोर्ड ने ये फैसला लिया है। इससे बोर्ड परीक्षा देेने वाले हजारों बच्चों को राहत मिलेगी।
पिछले दो वर्षों में कोविड के कारण पढ़ाई ऑनलाइन मोड पर ही हुई है। इसमें विद्यार्थियों का सिलेबस पूरा नहीं हो पाया है। इसके चलते परीक्षा को लेकर तैयारी भी कम थी। अब बोर्ड ने फैसला लिया है कि 10 वीं और 12वीं की तरह 11वीं की बोर्ड परीक्षा में भी विद्यार्थियों को 70 फीसदी पेपर ही हल करना होगा, जिसे 100 अंक के बराबर ही माना जाएगा। समर जोन में 11वीं की बोर्ड परीक्षा अप्रैल से होने जा रही है। 11वीं की परीक्षा स्कूल में ही होती, लेकिन बोर्ड प्रश्न पत्र तैयार करता है। पिछले वर्ष बोर्ड ने 40 फीसदी तक छूट दी थी।
---
कोट
10वीं और 12वीं की तरह 11वीं की बोर्ड परीक्षा में भी विद्यार्थियों को 30 फीसदी छूट मिलेगी। ये छूट सिलेेबस की बजाय पेपर हल करने में दी गई है। कोविड के चलते ये फैसला लिया गया है। विंटर जोन में हुई परीक्षा में भी विद्यार्थियों की छूट दी गई थी।
विज्ञापन
-डॉ. यासीर हमीद सीरवाल, उप- निदेशक अकादमिक जेके बोर्ड
---
11वीं और 12वीं के हर विषय में असेस्मेंट अंक मिलेंगे
जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं की तरह अब भविष्य में 11वीं और 12वीं में भी सभी विषयों में आंतरिक मूल्यांकन ( इंटरनल असेसमेंट) के अंक देने की योजना बना रहा है। अभी बोर्ड 10वीं कक्षा में सभी विषय में इंटरनल असेस्मेंट टेस्ट ले रहा है, जिसके 20 अंक हैं।