फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

अब मचेल यात्रा की कमान किसी एक श्राइन बोर्ड को

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। किश्तवाड़ की मचेल यात्रा प्रदेश में मौजूद श्राइन बोर्ड में से कोई एक करवाएगा। अब तक यह यात्रा स्थानीय स्तर के प्रबंधन की ओर से करवाई जाती थी। उच्च न्यायालय ने इस मामले से जुड़ी एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया है। साथ ही सरकार को सभी धर्मार्थ और धार्मिक संस्थानों के लिए एक समान कानून बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल और न्यायाधीश रजनीश ओसवाल वाली खंडपीठ ने शुक्रवार को इस मामले पर सुनवाई की। दरअसल, किश्तवाड़ के रहने वाले एक वकील अजय कुमार ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर सर्वशक्ति सेवक संस्था की वित्तीय धांधली की जांच कराने और मचेल यात्रा श्राइन बोर्ड गठित करने की मांग की थी। खंडपीठ ने दोनों तरफ की दलीलें सुनने के बाद कहा कि यह भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि समग्र रूप से केंद्र शासित प्रदेश में प्रत्येक धर्मस्थल के लिए अलग से क़ानून बनाना एक उपयुक्त और व्यवहार्य अभ्यास नहीं हो सकता है। इसलिए जम्मू और कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश के भीतर सभी धर्मार्थ और धार्मिक संस्थानों के लिए एक समेकित और एक समान कानून बनना चाहिए। हमें लगता है कि यह अधिक उपयुक्त और बेहतर होगा यदि सरकार ऐसे सभी संस्थानों की पहचान करती है। उम्मीद है कि सरकार इस संबंध में जल्द से जल्द बिना किसी देरी के सकारात्मक निर्णय लेगी। सभी धर्मार्थ एवं धार्मिक संस्थानों के लिए एक समान कानून होना चाहिए। साथ ही यह भी आदेश दिया कि प्रदेश में जो श्राइन बोर्ड हैं, उनमें से किसी एक को मचेल यात्रा कराने का जिम्मा सौंपा जाए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 1981 में भद्रवाह के रहने वाले ठाकुर कुलवीर सिंह मचेल गए थे। 1987 के बाद से लगातार उन्होंने भद्रवाह से मंदिर तक छड़ी यात्रा शुुरू की। इसके बाद से लगातार यह यात्रा हो रही है। जिसे स्थानीय स्तर की संस्था द्वारा आयोजित किया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed