{"_id":"62153e6a6b03a74bc5748a51","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu254380167","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेकेटीडीसी 12 होटल करेगा आउटसोर्स, पर्यटकों को मिलेगी बेहतर सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेकेटीडीसी 12 होटल करेगा आउटसोर्स, पर्यटकों को मिलेगी बेहतर सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पर्यटन विकास निगम (जेकेटीडीसी) नीति आयोग के परामर्श से अपने 12 चिह्नित होटलों के साथ-साथ 15 नवनिर्मित बुनियादी ढांचे को भी आउटसोर्स करेगा। मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर पर्यटन विकास निगम (जेकेटीडीसी) के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने जेकेटीडीसी को सभी चिह्नित होटलों को जल्द आउटसोर्स कर तीन महीने के भीतर राजस्व को बढ़ाकर उसे लाभ में लाने को कहा।
निदेशक मंडल की बैठक में मुख्य सचिव ने पर्यटकों और यात्रियों को आकर्षक बुकिंग विकल्प देने के साथ बुकिंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने पर जोर दिया। निगम को चालू परियोजनाओं को जल्द पूरा कर एक महीने में उन्हें उपयोग में लाया को कहा। इस दौरान उन्होंने निगम को एक सप्ताह के भीतर सभी मुद्दों को हल कर अपनी आधिकारिक वेबसाइट और विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल का उचित रखरखाव को सुनिश्चित करने को कहा। मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग को गोल्फ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करने को कहा। जम्मू और श्रीनगर में गोल्फ प्रतियोगिताओं के साथ-साथ पर्यटन केंद्रित गतिविधियां करवाने को कहा। उन्होंने जेकेटीडीसी को समयबद्ध रूप से डीपीसी करवाने के भी निर्देश दिए। बैठक में प्रशासनिक सचिव, पर्यटन विभाग, प्रशासनिक सचिव, योजना विकास और निगरानी विभाग, एमडी जेकेटीडीसी, निदेशक पर्यटन, कश्मीर और जम्मू सहित विभाग के संबंधित अधिकारियों मौजूद रहे।