फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

अब प्रदूषण फैलाने वाले वाहन जम्मू-कश्मीर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने वन विभाग को प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर में बाहरी राज्यों से प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की रोक को सुनिश्चित बनाने को कहा है। इसके लिए लखनपुर में चेतावनी भरे होर्डिंग लगाए जाएंगे। प्रदेश में प्रदूषण को रोकने के लिए सभी जरूरी उपाय किए जाएं। सार्वजनिक स्थलों, वनों में प्लास्टिक के उपयोग को रोका जाए। मुख्य सचिव ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर वन विभाग के यूपी कैपेक्स की समीक्षा की।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने जम्मू-कश्मीर में वन और गैर वनीय क्षेत्रों में पौधरोपण को बढ़ावा देने पर जोर दिया। अगले वित्तीय वर्ष में 1000 वर्ग किमी. में वन क्षेत्र को बहाल करने को कहा। इसके साथ अगले छह माह में 3700 तालाबों की मरम्मत, पुनर्निर्माण और पुनरु द्धार पर काम किया जाएगा। वन से जल और जल से जीवन और हर गांव में हरियाली अभियान को जोश के साथ लागू करने पर बल दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने कहा कि स्थानीय पारिस्थितिकी को मजबूत बनाने के लिए स्थानीय समुदायों और पंचायतों को शामिल किया जाए। इस वर्ष के लिए निर्धारित 1.3 करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कमजोर क्षेत्रों में राजमार्गों पर पौधे लगाने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। वित्त विभाग द्वारा 132 करोड़ रुपये के स्वीकृत परिव्यय से जारी 90 करोड़ रुपये में से अब तक 70 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। पीसीसीएफ मोहित गेरा ने बताया कि पौधरोपण का लक्ष्य पूरा करने की दिशा में अग्रसर है। इस वित्त वर्ष के दौरान मरम्मत के लिए यूटी कैपेक्स में 57 तालाबों को लिया गया है और अब तक 37 तालाबों का पुनर्निर्माण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदरों को खाना देने पर जुर्माना
मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय राजमार्गों और पर्यटन स्थलों पर बंदरों को खाद्य पदार्थ देने वाले लोगों को रोकने के लिए वन विभाग की ओर से सतर्कता बढ़ाने के साथ जुर्माना लगाने की आवश्यकता है। इन स्थलों पर खाना डालने से बंदरों की अनावश्यक आकस्मिक मौतों को रोकने के साथ अन्य हादसों को रोका जा सकेगा।
---------
वुलर झील में उत्सव होगा
मुख्य सचिव ने वुलर झील के संरक्षण पर जोर देने के साथ यहां वसंत, गर्मी और शरद ऋतु के दौरान वुलर झील उत्सव आयोजित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed