फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

आज भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में अगले चौबीस घंटों में मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने मंगलवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। बुधवार भी मौसम खराब रह सकता है। बर्फबारी की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, सिंथन टॉप, साधना टॉप राजमार्ग और अन्य संपर्क मार्गों पर मार पड़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 22 और 23 फरवरी को प्रदेश में घना पश्चिमी दबाव बनने की संभावना है। वहीं, पिछले कई दिनों से मौसम साफ रहने के कारण दिन का तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन

अगले चौबीस घंटे में मौसम बदलने से फिर से ठंड जोर पकड़ सकती है। दिन के तापमान में उछाल से लोगों के रहन सहन में बदलाव आया है। जम्मू में सोमवार को दिनभर मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 23.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.6, बटोत में 3.4, कटड़ा में 8.5, भद्रवाह में 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में कड़ाके की ठंड जारी है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 13.5 और कारगिल में माइनस 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

श्रीनगर में हल्की गर्मी, दिन का तापमान सामान्य से अधिक
श्रीनगर में हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है। दिन का तापमान सामान्य से ज़्यादा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार श्रीनगर का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री नीचे था। इसी बीच पहलगाम का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 6.1 डिग्री ज़्यादा), जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2 डिग्री नीचे) रहा। वहीं, गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 5.7 डिग्री (सामान्य से 4.6 डिग्री ज़्यादा), जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 8 डिग्री (सामान्य से 1.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed