{"_id":"620d5dde3b8dc251f0578fd1","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2539849159","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विवि जम्मू में 21 से लगेंगी ऑफलाइन कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विवि जम्मू में 21 से लगेंगी ऑफलाइन कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में 21 फरवरी से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होंगी। स्नातक, परास्नातक, एकीकृत कोर्स के पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों को ऑफलाइन कक्षाओं में उपस्थित होने निर्देश जारी किए गए हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. सूरम सिंह ने बताया कि ऑफलाइन परीक्षाओं की डेटशीट तैयार कर ली गई है। तीसरे, पांचवें, सातवें और नौवें सेमेस्टर की परीक्षाएं एक मार्च से शुरू होंगी। उसके बाद पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं ली जाएंगी। परिणाम घोषित होने से पहले ही अगले सेमेस्टर की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होंगी।
सहायक छात्र अधिष्ठाता कल्याण डॉ. विनय ने कहा कि जिन विद्यार्थियों की एक मार्च से परीक्षाएं होनी हैं, उन्हें 19 फरवरी से तैयारी करने के लिए अवकाश दिया जाएगा। उनकी ऑनलाइन कक्षाएं बंद की जाएंगी। कहा कि कोरोना नियमों का पालन करते हुए पहले सेमेस्टर के सभी विद्यार्थियों को ऑफलाइन पढ़ाई के लिए विवि में नियमित आना होगा। विवि के निर्देश के मुताबिक कोई भी विद्यार्थी अनुपस्थित नहीं रह सकता।
बता दें कि बीते माह केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में कोरोना संक्रमण के कई मामले सामने आने के बाद विवि को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। इससे विश्वविद्यालय में अकादमिक व शोध की गतिविधियां भी प्रभावित रहीं। सभी विद्यार्थियों को घर भेजा गया। होस्टल भी खाली करवाए गए थे। ऑनलाइन कक्षाएं लगाई जा रही थीं, लेकिन अब सरकार की ओर से विश्वविद्यालय खोलने का निर्देश जारी होने के बाद विवि में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होने पर पहले की तरह रौनक होगी।