फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

प्रदेश में 230 नए संक्रमित

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू कश्मीर में कोविड की तीसरी लहर के धीमे पड़ने के साथ मौतों में गिरावट से प्रदेश प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने थोड़ी राहत की सांस ली है। प्रदेश में बुधवार तीसरे दिन भी किसी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई। जम्मू कश्मीर के सभी बीस जिलों में दैनिक मामले भी प्रत्येक जिले में 60 से कम हो गए हैं। इस बीच बुधवार को प्रदेश में 230 संक्रमित मिले। इसमें राजधानी जिला श्रीनगर और जम्मू ही अधिक प्रभावित हैं। वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में सक्रिय मामले घटकर 3683 पहुंच गए हैं। प्रदेश में कुल 5038 समर्पित कोविड बिस्तरों पर 2.12 फीसदी के हिसाब से 107 मरीज ही भर्ती हैं।
विज्ञापन

जिला जम्मू में 9 यात्रियों समेत 54 संक्रमित मामले मिले। इसके अलावा डोडा में 39, श्रीनगर में 50, बडगाम में 14 और कुपवाड़ा में 18 संक्रमित मामले मिले हैं। कई हफ्तों बाद जिला रियासी, सांबा और कुलगाम में दैनिक आधार पर कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। अब तक जम्मू कश्मीर में 4745 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है, जिसमें जम्मू संभाग में 2323 और कश्मीर संभाग में 2422 मौते हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed