{"_id":"61fd85d16874a079c01d4e53","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2531966108","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेकेएएस की मुख्य परीक्षा आठ मार्च से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेकेएएस की मुख्य परीक्षा आठ मार्च से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (जेकेएएस मेंस) 8 मार्च से होगी। परीक्षा 17 मार्च को समाप्त होगी।
जेकेपीएससी की ओर से जारी की गई अधिसूचना में बताया गया है कि मेंस की परीक्षा के लिए 4453 अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र मिले हैं, जिनमें कोई त्रुटि नहीं है। इसके अलावा 644 अभ्यर्थियों ने जन्म प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और एसएलसी (स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट) प्रमाण पत्र, पीएचसी (फिजिकली हेंडिकैप्ड) प्रमाण पत्र जमा नहीं करवाया है। वहीं, 162 अभ्यर्थियों ने आर्थिक कमजोर वर्ग का प्रमाण पत्र जमा करवाया है, लेकिन उसकी अवधि आवेदन करने से पहले ही समाप्त हो चुकी है। 22 अभ्यर्थियों ने अनिवार्य दस्तावेज जमा नहीं करवाए हैं। 107 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में कई त्रुटियां पाई गई हैं।
जानकारी के मुताबिक जिन अभ्यर्थियों ने दस्तावेज जमा नहीं करवाए हैं। उन्हें आयोग की ओर से 14 फरवरी तक ऑनलाइन मोड से दस्तावेज अपलोड करने का समय दिया गया है। अधिसूचना में दिए गए निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों को दस्तावेज अपलोड करने होंगे। निर्धारित तिथि के बाद पोर्टल को बंद कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को दस्तावेज जमा करवाने के लिए सूचित किया है, उन्हें ही दस्तावेज अपलोड करने होंगे। उसके बाद अभ्यर्थियों को मेंस परीक्षा में बैठने की मंजूरी दी जाएगी।
--------------------
अभियोजन अधिकारी की परीक्षा 14 फरवरी से
जम्मू। जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग 14 फरवरी से अभियोजन अधिकारी की परीक्षा का आयोजन करेगा। परीक्षा 12 बजे से 3 बजे तक चलेगी। प्रदेश के दोनों संभागों में कुल चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें दो जम्मू में और दो कश्मीर में बनाए गए हैं। जम्मू में जेकेपीएससी रेशम घर कॉलोनी में और एमएएम कॉलेज जम्मू में परीक्षा केंद्र बनेगा। कश्मीर के श्रीनगर में जेकेपीएससी सोलिना बाग में और गवर्नमेंट हायर सकेंडरी स्कूल कोटी बाग में भी परीक्षा केंद्र होगा। 24 फरवरी को परीक्षा समाप्त होगी।