{"_id":"61f83dbec5c7875992125653","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu252933357","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में पर्यटकों के लिए झेलम नदी में चलेगी क्रूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में पर्यटकों के लिए झेलम नदी में चलेगी क्रूज
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश सरकार कश्मीर में पर्यटकों के लिए झेलम नदी में क्रूज सेवा शुरू करने जा रही है। यह क्रूज जीरो ब्रिज से छत्ताबल तक 10 किमी के क्षेत्र में चलेगी। इस सुविधा को श्रीनगर स्मार्ट सिटी के तहत शुरू किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक सेवा प्रदाताओं से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
कश्मीर घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई प्रयास कर रही है। इस कड़ी में अब झेलम नदी पर क्रूज सेवा को शुरू किया जा रहा है। झेलम नदी में क्रूज सेवा शुरू होने से पर्यटकों को श्रीनगर शहर की विरासत देखने का भी अनुभव मिलेगा। ये पहली बार होगा जब श्रीनगर शहर में इस तरह की सुविधा को शुरू किया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने के साथ-साथ पर्यटन मानचित्र पर कश्मीर को नई पहचान मिलेगी। श्रीनगर स्मार्ट सिटी ने क्रूज सुविधा को शुरू करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं और सेवा प्रदाताओं से 25 फरवरी तक बोली लगाने को कहा है। इसके बाद कंपनी का चयन किया जाएगा और श्रीनगर में इस सुविधा को शुरू किया जाएगा।
---
झेलम नदी में दस किलोमीटर तक क्रूज सुविधा को शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए सेवा प्रदाताओं से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
-अथर अमिर खान, सीईओ श्रीनगर स्मार्ट सिटी