फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

साफ मौसम के बीच रात में ठंडक बढ़ी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में साफ मौसम के साथ रात्रि में ठिठुरन में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात का पारा सामान्य से 4 से 6 डिग्री तक गिर गया है। कश्मीर के लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। बर्फीली हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। जम्मू संभाग में भी गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 30 जनवरी से 1 फरवरी तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन

जम्मू में शुक्रवार दिनभर मौसम साफ रहा, लेकिन धूप से हटते ही ठिठुरन का भी भरपूर अहसास हुआ। बंद कमरों में सर्दी हावी है। पिछले कई दिन से शहर के कई हिस्से प्रात: और सायंकाल में घने कोहरे के आगोश में रह रहे हैं। इससे राहगीरों के साथ वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। जम्मू में बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री गिरकर 4.7 और दिन का तापमान भी सामान्य से थोड़ा गिरकर 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.8, बटोत में 0.5, कटड़ा में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.6, पहलगाम में माइनस 11.8 और गुलमर्ग में माइनस 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में शरीर जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। लेह में दिन का तापमान माइनस 2.8 और रात का न्यूनतम तापमान माइनस 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में दिन का पारा माइनस 3.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed