फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

किसानों को दस दिन में मिलेगा बर्बाद फसल का मुआवजा

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। कृषि विभाग दस दिन के अंदर किसानों को बीमा राशि का मुआवजा (क्लेम) अदा करेगा। जम्मू-कश्मीर और केंद्र सरकार ने अपने-अपने हिस्से की राशि (शेयर) जमा करवाने की कवायद शुरू कर दी है। तीन-चार दिन में राशि जमा करवा दी जाएगी। बता दें, किसान फसल बीमा योजना के तहत चार करोड़ रुपये प्रीमियम पहले ही जमा करवा चुके हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर और केंद्र सरकार की ओर से 10-10 करोड़ की राशि जमा नहीं होने से किसानों को बारिश में बर्बाद हुई फसल का मुआवजा नहीं मिल पा रहा था। किसानों को मुआवजा प्रति हेक्टेयर भूमि में हुए नुकसान के हिसाब से मिलना है। मुआवजा मिलने से 50 हजार किसान लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

मुआवजे के लिए किसान एसोसिएशन की ओर से कई बार मांग की जा चुकी है। अब राशि जमा होने के बाद दस दिन में नुकसान का मुआवजा किसानों के खाते में आ जाएगा। साल 2020 और 2021 में खराब मौसम के कारण फसल को नुकसान पहुंचा था। बीते साल सितंबर में भी तेज बारिश के कारण फसलें बर्बाद हो गई थीं। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ था। किसान मुआवजा मिलने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जम्मू-कश्मीर और केंद्र की तरफ से अपना हिस्सा जमा नहीं करवाने के कारण मुआवजा अटका हुआ था।
विज्ञापन

------------------
किसानों के हकों के लिए लड़ाई जारी
किसान काउंसिल जेएंडके के अध्यक्ष तेजिंद्र सिंह ने कहा कि किसानों के हकों के लिए लड़ाई जारी है। अगर जम्मू-कश्मीर और केंद्र सरकार जल्द ही अपने हिस्से की राशि जमा करवा देते हैं तो किसानों को समय पर मुआवजा मिल सकेगा। किसान मौसम की मार से बर्बाद हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
कोट
दस दिन के अंदर मुआवजा किसानों के खातों में जमा हो जाएगा। जम्मू-कश्मीर सरकार ने अपने हिस्से की राशि जमा करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। किसानों को नुकसान के हिसाब से बीमा कंपनी से मुआवजा दिलाया जाएगा। किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
- केके शर्मा, निदेशक, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed