{"_id":"61e47193d48f0a0af1775d51","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2520290104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी, खांसी को आम न समझें... यह ओमिक्रॉन का मुख्य लक्षण है: डॉ शशि सूदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी, खांसी को आम न समझें... यह ओमिक्रॉन का मुख्य लक्षण है: डॉ शशि सूदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। प्रदेश में तीसरी लहर व तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि सर्दी, खांसी को आम न समझें, यह आमिक्रॉन वेरिएंट का मुख्य लक्षण है।
जीएमसी जम्मू की प्रिंसिपल एवं डीन डॉ. शशि सूदन शर्मा का कहना है कि दूसरी लहर के दौरान प्रदेश के लोगों ने डेल्टा व डेल्टा प्लस वेरिएंट का मुकाबला किया था। उस समय सर्दी, खांसी उस वेरिएंट के मुख्य लक्षण नहीं थे। अब तीसरी लहर में कोरोना अपना रूप बदलकर ओमिक्रॉन के रूप में लोगों को बीमार कर रहा है। डब्ल्यूएचओ ने भी इसे ओमिक्रॉन का लक्षण बताया है। यह काफी तेजी से फैलता है और लोग इसकी चपेट में आ रहे है।
ऐसे में लोगों को सर्दी, खांसी होने पर जल्दी अपना कोविड टेस्ट करवा लेना चाहिए। पॉजिटिव आने पर होम आइसोलेशन में रहें। कोई स्वास्थ्य दिक्कत होने पर अस्पताल में पहुंचें। जीएमसी व एसोसिएटेड अस्पतालों में मरीजो के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह मास्क पहनें क्योंकि मास्क पहनने व उपयुक्त व्यवहार को अपनाकर ही कोरोना को हराया जा सकता है।
वहीं जम्मू-कश्मीर मेडिकल कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर के लिए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग पूरी तरह से तैयार है, लेकिन लोग खुद कितने तैयार हैं। इसका मूल्यांकन लोगों को खुद ही करना होगा। कोरोना उपयुक्त व्यवहार का कड़ाई से पालन करके ही कोरोना की तीसरी लहर को हराया जा सकता है।