फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

जम्मू कश्मीर: चिकित्साकर्मियों के संक्रमित होने के बाद एसोसिएटेड अस्पतालों में कल से रुटीन सर्जरी बंद, इमरजेंसी सेवा रहेगी बहाल 

Sun, 16 Jan 2022 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 16 Jan 2022 01:06 AM IST
सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के कारण कई तरह की पांबदियां लागू कर दी गई हैं। लगातार स्वास्थ्य कर्मियों के भी संक्रमित होने का असर भी पढ़ने लगा है। इसके चलते सोमवार से रूटीन ऑपरेशन बंद करने का फैसला लिया गया है। इसके साथ अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की भीड़ कम करने के लिए संबंधित विभागों में ओपीडी के लिए फोन पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
jammu kashmir news
गांधी नगर अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना की तीसरी लहर में गैर कोविड मरीजों की चिकित्सा देखभाल पर मार पड़ी है। कोरोना के बढ़ते मामलों और बड़ी संख्या चिकित्सा कर्मियों के संक्रमित होने से 17 जनवरी से जीएमसी और एसोसिएटेड अस्पतालों में चुनिंदा (इलेक्टिव) रुटीन सर्जरी को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की भीड़ कम करने के लिए संबंधित विभागों में ओपीडी के लिए फोन पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसे भी अगले हफ्ते से प्रभावी बना दिया जाएगा।

विज्ञापन


उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया फैसला 
इसके लिए संबंधित विभागों में फोन सक्रिय किए जा रहे हैं। जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया। एसोसिएटेड अस्पतालों में प्रमुख रूप से एसएमजीएस, सुपर स्पेशियलिटी और जीएमसी में रोजाना दर्जनों रूटीन सर्जरी होती हैं। इनमें सुपर स्पेशियलिटी में न्यूरो सर्जरी, सीटीवीटीएस, यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी के अलावा एसएमजीएस में ईएनटी, जीएमसी में मेडिसिन, सर्जरी, आरथो आदि की रूटीन सर्जरी होती है।
विज्ञापन

 

मरीजों को मजबूरन लंबा इंतजार या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ेगा
इन रूटीन सर्जरी के लिए मरीज को महीनों बाद की तिथि मिलती है, लेकिन अब रूटीन सर्जरी निलंबित होने से ऐसे मरीजों को मजबूरन लंबा इंतजार या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ेगा। इससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। एसोसिएटेड अस्पतालों में जीएमसी, एसएमजीएस, सीडी, साइकाइटरी, सुपर स्पेशियलिटी काम कर रहे हैं। इन्हीं अस्पतालों से बड़ी संख्या में स्टाफ संक्रमित हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रूटीन सर्जरी में लगे स्टाफ को कोविड चिकित्सा देखभाल प्रबंधन में लगाया जाएगा
जिससे तीसरी लहर के पीक पर पहुंचने के दौरान स्टाफ की उपलब्धता चुनौती रहेगी। बैठक में बताया गया कि रूटीन सर्जरी प्रबंधन में लगे स्टाफ को कोविड चिकित्सा देखभाल प्रबंधन में लगाया जाएगा। दूसरी लहर के दौरान भी रूटीन सर्जरी निलंबित करके ओपीडी में फोन पर रजिस्ट्रेशन शुरू की गई थी।



जिसके बाद हालात सामान्य होने पर ओपीडी को बहाल किया गया था। एसोसिएटेड अस्पतालों में अलग से इंफ्लूएंजा (खांसी, जुकाम, बुखार आदि) संबंधी बीमारियों के लिए अलग से ओपीडी केंद्र शुरू करने की भी तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed