फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

श्रीनगर में फरवरी से शुरू हो सकती है एप आधारित कैब सुविधा

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। श्रीनगर शहर में एप आधारित रेडियो कैब सेवा अगले महीने से शुरू होने की उम्मीद है। परिवहन विभाग ने श्रीनगर में अला कैब कंपनी को एप आधारित कैब सेवा शुरू करने के लिए आशय पत्र (लेटर ऑफ इंटेट) दिया है। वहीं जम्मू में कैब सेवा देने वाली कंपनी अभी तक अपनी औपचारिकता पूरी नहीं कर पाई है। ऐसे में शहर में इस सेवा के शुरू होने में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने जम्मू और श्रीनगर शहर में एप आधारित कैब सेवा शुरू करने की योजना तैयार की है। इसके लिए परिवहन विभाग ने प्रदेश के टैक्सी सेवा प्रदाताओं से आवेदन मांगे थे। जम्मू और श्रीनगर शहर के लिए एक-एक कंपनी ने आवेदन किया था। श्रीनगर शहर में सेवा देने के लिए अला कैब सर्विस ने आवेदन किया था। कंपनी ने मोबाइल एप के साथ ग्राहक सहायता केंद्र की स्थापना कर ली है, जिसके बाद विभाग ने कंपनी को आशय पत्र दे दिया है और संभवत: फरवरी से श्रीनगर शहर में कंपनी अपनी सेवा शुरू करेगी।
विज्ञापन

परिवहन आयुक्त जम्मू प्रदीप कुमार ने कहा कि कंपनी ने अधिकांश औपचारिकताओं को पूरा कर लिया और जल्द कंपनी अपनी सेवाएं शुरू करेगी। जम्मू में सेवा देने के लिए आवेदन करने वाली कंपनी ने अभी तक औपचारिकता पूरी नहीं की है। सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आशय पत्र दिया जाएगा। जम्मू शहर में एप आधारित कैब सेवा शुरू होने से लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक मोबाइल एप से टैक्सी बुक कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed