फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

व्हाइट क्रिसमस के आसार, कश्मीर पहुंचे हजारों सैलानी

विज्ञापन
jammu kashmir news
बर्फ की सफेद चादर में लिपटे गलमर्ग में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जगमगाता सेंट मेरी चर्च। - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में व्हाइट क्रिसमस के साथ ही नए साल का भी बर्फबारी से स्वागत हो सकता है। विश्व प्रसिद्ध गुलमर्ग में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी से चारों ओर सफेद चादर बिछ गई, जिसे देखने के लिए हजारों सैलानी कश्मीर पहुंच रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 26 से 27 दिसंबर तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। 28 दिसंबर को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। शनिवार को क्रिसमस डे पर भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे पर्यटन स्थलों पर नए साल में बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात से लगातार हो रही बर्फबारी के बीच गुलमर्ग बर्फ की सफ़ेद चादर में लिपट गया है। पर्यटन विभाग ने गुलमर्ग के सेंट मैरी चर्च में एक कार्यक्रम का आयोजन किया है। ईसाई समुदाय के लोगों और पर्यटकों ने चर्च की विशेष प्रार्थना में भाग लिया। चर्च को दुल्हन की तरह सजाया गया था और बर्फबारी के बीच यह चर्च जगमगा रहा था। दिल्ली से आई प्रियंका ने कहा कि गुलमर्ग आकर उन्हें काफी अच्छा लगा। व्हाइट क्रिसमस के बारे में आज तक पढ़ते आए थे लेकिन आज अनुभव करके काफी अच्छा महसूस कर रही हूं। पंकज जैन ने बताया कि वह गुलमर्ग घूमने आए हैं। आज ही श्रीनगर पहुंचे वहीं रुकने का प्लान था परंतु जब पचा चला कि गुलमर्ग में बर्फबारी हो रही है इसके बाद यहां चले आए। एक अधिकारी ने बताया किअब न्यू ईयर के मौके तक गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और दूधपथरी में विंटर कार्निवाल का विभाग द्वारा विशेष आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

----------
जम्मू में दिन भर साफ रहा मौसम
कश्मीर घाटी के अन्य इलाकों में हल्के बादल छाए रहे। राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.4, पहलगाम में माइनस 1.3 और गुलमर्ग में माइनस 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा। यहां दिन का तापमान 30.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 3.8, बटोत में 4.0, कटड़ा में 8.4 और भद्रवाह में 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 8.0 और कारगिल में माइनस 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed