फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

ट्राइफेड जम्मू और श्रीनगर शहर में बनाएगा जानजातीय हट

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। भारत सरकार के जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ (ट्राइफेड) जम्मू-कश्मीर में जनतातीय समुदाय के कारीगर, किसान, कलाकार और अन्य कुशल श्रमिकों को आजीविका सहायता प्रदान करेगा। ट्राइफेड ने प्रदेश में 50 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का विस्तार करने का फैसला लिया है। इसके तहत जम्मू और श्रीनगर शहर में एक-एक जनजातीय हाट खोले जाएंगे और एक वर्ष में 15 करोड़ की लागत से 100 वन धन केंद्र भी शुरू होंगे। प्रदेश में जनजातीय समुदय से जुड़ी विभिन्न योजनाओ के विस्तार के लिए जम्मू-कश्मीर जनजातीय मामलों के विभाग ने केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखा था।
विज्ञापन

ट्राइफेड और जम्मू-कश्मीर जनजातीय मामलों के विभाग के बीच हुई बैठक में कई योजनाओं पर सहमति बनी और रोडमैप को अंतिम रूप दिया गया। ट्राइफेड के प्रबंध निदेशक प्रवीर कृष्ण ने जम्मू-कश्मीर के 1000 जनजातीय समुदाय के कारीगरों, उत्पादकों और किसानों को देश भर के सभी आउटलेट्स पर व्यापार के अवसर प्रदान करने के लिए सहायता और उन्हें सूचीबद्ध करने की मंजूरी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू और श्रीनगर शहर में जनजातीय हाट खोला जाएगा। जम्मू-कश्मीर में प्रधान मंत्री वन धन योजना के कार्यान्वयन के लिए प्रदेश जनजातीय विभाग और ट्राइफेड के बीच समझौता होगा। जनजातीय मामलों के विभाग के सचिव, डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने दो ट्राइफूड पार्कों की स्थापना का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed