{"_id":"615cb7ea8ebc3e0df94e6899","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2451630112","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र उत्सव कल से, वैष्णो देवी की भक्ति में डूबेगा कटड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र उत्सव कल से, वैष्णो देवी की भक्ति में डूबेगा कटड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शारदीय नवरात्र पर श्री माता वैष्णो देवी का आधार शिविर कटड़ा माता रानी की भक्ति में डूबेगा। नवरात्र के दौरान तीर्थ यात्रियों और स्थानीय भक्तों के लिए 7 से 15 अक्तबूर तक नवरात्र उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए उत्सव कार्यक्रमों के दौरान कोविड उपयुक्त व्यवहार का कड़ाई से पालन किया जाएगा। इसमें इंडोर और आउटडोर सभागार में 25 फीसदी क्षमता से अधिक लोगों के मौजूद रहने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
यहां मंगलवार को मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने बताया कि पारंपरिक प्रथा को कायम रखते हुए पिछले साल की तरह इस बार भी नवरात्र उत्सव में सांकेतिक तौर पर अधिकांश कार्यक्रम करवाए जाएंगे। इसमें लोगों की भीड़ में कटौती की गई है। उत्सव के दो प्रमुख कार्यक्रमों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सिर्फ दो दिन ही इनका आयोजन होगा। इसमें शोभा यात्रा को पहले नवरात्र और नवमी पर ही निकाला जाएगा। इसके लिए स्थानीय प्रशासन, पुलिस और वालंटियर की मदद से शोभा यात्रा के दौरान भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा। इसी तरह आल इंडिया भक्ति गायन प्रतियोगिता/भेट फार्मेट की 11 और 12 अक्तूबर को ही प्रस्तुति दी जाएगी। जम्मू संभाग में टीकाकरण में बेहतर प्रदर्शन हुआ है। सक्रिय मामलों में भी गिरावट आई है, लेकिन कोविड एसओपी को गंभीरता से लिया जाएगा। नवरात्र के सभी कार्यक्रमों में सीमित लोगों को रहने की ही इजाजत दी जाएगी। डॉ. लंगर ने कहा कि नवरात्र के नौ दिन में तीन लाख तीर्थ यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है। वर्ष 2020 में 1720357 तीर्थ यात्रियों ने वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी दी थी, जिसमें नवरात्र के दौरान 61089 तीर्थ यात्री पहुंचे। नवरात्र उत्सव का श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अलावा अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से आयोजन किया जा रहा है।
पर्यटकों के लिए होटल किराये में 50 फीसदी छूट
मंडलायुक्त ने कहा कि कटड़ा होटल हितधारकों ने भरोसा दिलाया है कि नवरात्र के दौरान आने वाले तीर्थ यात्रियों को पूरा सहयोग दिया जाएगा। इसमें होटल एसोसिएशन कटड़ा और जेकेटीडीसी की ओर से नवरात्र उत्सव के दौरान होटल किराये में 50 फीसदी तक छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
जम्मू में होगी गरबा, डांडिया नाइट
नवरात्र उत्सव के दौरान जिला प्रशासन जम्मू और पर्यटन विभाग की ओर से जम्मू में तीन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 9 अक्तूबर को गुलशन ग्राउंड जम्मू में गरबा एंड डांडिया नाइट, 10 अक्तूबर को जम्मू हाट में डोगरी फूड उत्सव व पारंपरिक कास्टयूम प्रदर्शित किए जाएंगे। 13 अक्तूबर को रघुनाथ बाजार में माता की भेंट (जागरण) का आयोजन किया जाएगा।
--------------
कार्यक्रम तिथि स्थान
--शोभा यात्रा 7 और 15 अक्तूबर होटल सूर्य पैलेस से फाउंटेन चौक कटड़ा तक
--माता की कहानी 7 से 15 अक्तूबर स्प्रिच्युअल ग्रोथ सेंटर, कटड़ा सभागार
--सांस्कृतिक कार्यक्रम
व मल्टीमीडिया प्रदर्शनी 7 से 15 अक्तूबर हायर सेकेंडरी स्कूल कटड़ा
--आल इंडिया भक्तिगायन प्रतियोगिता 11 और 12 अक्तूबर योग आश्रम मैदान
--भागवत कथा 8 से 15 अक्तूबर श्री रघुनाथ जी मंदिर कटड़ा
--कवि सम्मेलन 11 अक्तूबर हायर सेकेंडरी स्कूल कटड़ा
--हास्य सम्मेलन 12 अक्तूबर हायर सेकेंडरी स्कूल कटड़ा
--रेसलिंग प्रतियोगिता 10 अक्तूबर कटड़ा स्टेडियम
--विशेष बच्चों का कार्यक्रम 13 अक्तूबर स्प्रिच्युअल ग्रोथ सेंटर कटड़ा
----------------------