फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

एलजी 75 छात्रवृत्ति योजना के तहत 200 युवाओं का चयन

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। मिशन यूथ के तहत एलजी-75 छात्रवृत्ति योजना के तहत 200 युवाओं का चयन किया गया। इनमें 75 लड़के, 75 लड़कियां और 50 आरक्षित सीटें हैं। इन छात्रों को स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए प्रदेश सरकार छात्रवृत्ति के रूप में एक लाख की आर्थिक मदद देगी। मिशन यूथ 200 युवाओं में से 75 लड़के और 75 लड़कियों की सूची जल्द जारी करेगा।
विज्ञापन

प्रदेश प्रशासन ने समाज के वंचित वर्गों के मेधावी लड़के और लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए मिशन यूथ की तरफ से एलजी सुपर-75 छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। योजना के लिए छात्राओं से आवदेन आमंत्रित किए थे, जिसमें दो अगस्त आवेदन की अंतिम तिथि थी और इसमें हजारों युवाओं ने आवेदन किया था। मिशन यूथ के सीईओ और जनजाति मामले विभाग के सचिव डॉ. शहीद इकाबल चौधरी ने चिह्नित युवाओं की सूची जारी की है। अंतिम चयन सूची जल्द जारी होगी। इन 150 युवाओं के साथ 50 आरक्षित सीटों पर भी युवाओं का चयन किया जाएगा। एजली-75 छात्रवृत्ति समाज के वंचित वर्गों की मेधावी छात्राओं को दी जाएगी। किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त कॉलेज और यूनिवर्सिटी में स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने पर उन्हें आर्थिक मदद मिलेगी।
विज्ञापन

---
आतंकवाद प्रभावित छात्राओं के लिए 10 प्रतिशत छात्रवृत्ति कोटा
मिशन यूथ ने अधिसूचित किया है कि 10 प्रतिशत छात्रवृत्ति कोटा उन छात्राओं के लिए आरक्षित किया गया है, जिन्होंने आतंकी घटनाओं में माता-पिता या परिवार के किसी भी मुख्य सदस्य को खो दिया है। इसके अलावा, परिवार की आय को आधार नहीं मनाते हुए 40 फीसदी या उससे अधिक की शारीरिक विकलांगता वाली छात्राओं के लिए 4 फीसदी छात्रवृत्ति आरक्षित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed