फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

13 जिलों में भी 30 से कम मामले, प्रदेश में 635 नए संक्रमित

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ी है। प्रदेश में बुधवार को करीब दो माह बाद जिला रियासी में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला। इसके साथ प्रदेश के अन्य 13 जिलों में भी 30 से कम नए संक्रमित मामले मिले हैं। जम्मू कश्मीर में 635 नए संक्रमित मामले मिले, इनमें कश्मीर संभाग से442 मामले हैं। हालांकि मौतों में अभी उतनी गिरावट नहीं आई है। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में 12 और लोगों ने कोरोना संक्रमण से पीड़ित होकर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

प्रदेश में जीएमसी जम्मू में तालाब तिल्लो निवासी 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। जीएमसी डोडा में 2, जीएमसी राजोरी में 1, घर/मृत लाए मामलों में दो, डीएच पुलवामा में 1, एसएमएचएस श्रीनगर में 2, जीएमसी अनंतनाग में 1, डीएच गांदरबल में 1 और स्किमस जेवीसी बेमिना में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। जिला जम्मू में 55 नए संक्रमित मामले मिले जबकि श्रीनगर में सर्वाधिक 129 नए मामले मिले हैं। प्रदेश में रामबन, पुंछ, किश्तवाड़, सांबा, कठुआ, राजोरी, उधमपुर, शोपियां, कुलगाम, गांदरबल, बांदीपोरा, कुपवाड़ा, पुलवामा में 30 नए कम संक्रमित मामले मिले हैं।
विज्ञापन

------
1649 संक्रमित मरीज ठीक हुए
जम्मू। जम्मू कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में बुधवार को 1649 संक्रमित मरीज ठीक हुए, इसमें जम्मू संभाग से 541 और कश्मीर संभाग से 1108 मरीज हैं। अब तक प्रदेश में 293763 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं, जिसमें कश्मीर संभाग से 182442 मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
45 आयु वर्ग में 77.12 फीसदी को टीकाकरण
जम्मू। जम्मू कश्मीर में 45 से अधिक आयु वर्ग (सिटीजन) में अब तक 3150106 लोगों को टीकाकरण हो चुका है और यह फीसदी दर 77.12 है। जम्मू, गांदरबल और शोपियां में 100 फीसदी टीकाकरण के बाद जिला सांबा में 99.84 लोगों को टीकाकरण हो चुका है। कुपवाड़ा और श्रीनगर जिला में टीकाकरण को गति नहीं मिल रही है। कुपवाड़ा में 46.98 और श्रीनगर में 52.05 फीसदी लोगों को टीकाकरण हुआ है। अब तक प्रदेश में हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर और सिटीजन वर्ग में 3805960 लोगों को टीकाकरण हो चुका है।

शहर के पांच प्रमुख कोविड अस्पतालों में दस से कम मरीज
जम्मू। प्रदेश में कोरोना के मामलों में गिरावट के साथ कोरोना अस्पतालों में बिस्तर लगातार खाली हुए हैं। शहर के प्रमुख पांच कोरोना अस्पतालों में प्रत्येक में मौजूदा 10 से कम मरीज भर्ती हैं। इसमें गांधीनगर एमसीएच न्यू ब्लाक में 172 बिस्तरों पर 7, चेस्ट डिजीज अस्पताल जम्मू में 110 बिस्तर पर 7, गांधीनगर अस्पताल ओल्ड ब्लाक में 76 बिस्तर पर 6, राजीव गांधीनगर अस्पताल जम्मू में 65 बिस्तर पर 0 और एस्काम अस्पताल जम्मू में 116 बिस्तर पर 5 मरीज भर्ती हैं। प्रदेश में कोविड अस्पतालों में कुल 6048 बिस्तरों पर मौजूदा 968 मरीज भर्ती हैं, यानी 84 फीसदी बिस्तर खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed