फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

विपक्षी पार्षदों ने स्प्रे अभियान पर उठाए सवाल, पूछा-5 करोड़ कहां खर्च हो रहे

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। कोरोना महामारी के बीच नगर निगम के स्प्रे अभियान पर सवाल खड़े हो गए हैं। विपक्षी पार्षदों का आरोप है कि शहर में स्प्रे अभियान ठीक से नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

मार्च से लेकर अब तक शहर के मोहल्लों में गलियां सैनिटाइज नहीं हो पाई हैं। विपक्ष निगम प्रशासन से तीखे सवाल कर रहा है। पूछ रहे हैं कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए इस बार पांच करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य है। इसमें मशीनरी भी खरीदी जानी है, लेकिन पैसा कहां खर्च हो रहा है, इसका कोई पता नहीं। मोहल्लों में सैनिटाइजेशन अभियान ठीक से नहीं चल रहा है। मुख्य सड़कों के किनारे भी एक या दो बार ही अभियान चलाया गया। बाद में वह भी बंद हो गया।
विज्ञापन

पूछा जा रहा है कि हर वार्ड में दो-दो स्प्रे पंप मुहैया करवाए गए हैं, लेकिन इनका प्रयोग नहीं हो रहा है। जब भी नगर निगम के अधिकारियों को स्प्रे के लिए बोला जाता है तो जवाब मिलता है कि कल हो जाएगा, लेकिन स्प्रे करने के लिए कोई भी नहीं पहुंच रहा। ऐसे में नगर निगम की कार्य प्रणाली शक के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बीते साल हर गली और घर के बाहर स्प्रे करवाया गया था। तीस लाख रुपये की मशीनरी का सदुपयोग किया गया है। हालंाकि इस बार कुछ शिकायतें स्प्रे को लेकर है, जिनका समाधान किया जाएगा।
- बलदेव सिंह बलोरिया, अध्यक्ष पूर्व हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी
इस बार तो हद हो गई है। कोई भी स्प्रे करने नहीं पहुंच रहा है। बुलाने पर भी नहीं आ रहे। अधिकारियों से पूछते हैं तो वे टालमटोल कर रहे हैं। ऐसे में कैसे कोरोना संक्रमण से जीत सकेंगे। शहर में स्वच्छता पर पांच करोड़ रुपये रखे गए हैं, वह कहां खर्च हो रहा है, इसका जवाब नहीं मिल रहा।
- गौरव चोपड़ा, काउंसलर, कांग्रेस, वार्ड 28
मोहल्लों में स्प्रे के लिए बुलाने पर भी कोई नहीं आ रहा है। मार्च से लेकर अब तक शहर के मोहल्लों में गलियां सैनिटाइज नहीं हो पाई हैं। कर्मचारी आदत में बदलाव लाएं। कोरोना संक्रमण के दौरान शहर में हर गली और घर सैनिटाइज होना चाहिए। तभी इस महामारी को खत्म कर पाएंगे।
- सुच्चा सिंह, निर्दलीय काउंसलर
नगर निगम करोड़ों रुपये का हिसाब दे। बताए, स्प्रे पर कहां खर्च किया है। धरातल पर तो कुछ नजर नहीं आ रहा है। बुलाने पर भी कोई नहीं आ रहा है। लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है।

- प्रीतम सिंह, निर्दलीय काउंसलर
कोट
शहर में स्प्रे अभियान जारी है। पहले उन जगहों और इलाकों को सैनिटाइज किया जा रहा है, जहां कोरोना संक्रमण के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। लोगों की शिकायताें पर भी सैनिटाइज किया जा रहा है।
- हरिंद्र सिंह, सीटीओ, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed