{"_id":"60b546d38ebc3e865a2389ab","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu23637658","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर मेकिंग के जरिये तंबाकू से नुकसान के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टर मेकिंग के जरिये तंबाकू से नुकसान के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। गवर्नमेंट वुमन कॉलेज परेड के एनसीसी सीनियर विंग कैडेट की ओर से विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एक ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कैडेट ने तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूकता संबंधी पोस्टर बनाए। इस दौरान मारवी ने पहला, स्मृति शर्मा ने दूसरा जबकि सुमेधा शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। डॉ. निधि कोतवाल, डॉ. विपुल सराफ, डॉ. रूपिंदर कौर ने कैडेट्स द्वारा बनाए गए पोस्टरों को जज किया। एनसीसी कैडेट्स ने ऑनलाइन स्किट भी प्रस्तुत की, जिसमें दिखाया गया कि धूम्रपान करने वाले व्यक्ति और उसके परिवार को किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। कॉलेज के प्रधानाचार्य एसपी सारस्वत ने ऑनलाइन कार्यक्रम के आयोजन पर कैडेट्स और एएनओ के प्रयासों की सराहना की।
--
पोस्टर मेकिंग में ताहिर अजीम और अनिमका वर्मा पहले स्थान पर
जम्मू। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज सिद्दड़ा के रेड रिबन क्लब ने ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान छात्रों ने पोस्टर के माध्मय से तंबाकू के हानिकारक प्रभावों को उजागर किया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मोनिका शर्मा के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान बीए दूसरे सेमेस्टर के ताहिर अजीम और अनिमका वर्मा ने पहला, बीए दूसरे सेमेस्टर के शहनवाज और गुरजोत सिंह दूसरे जबकि बीए चौथे सेमेस्टर के नीतिश मन्हास तीसरे स्थान पर रहे।