{"_id":"608723198ebc3e2468655afb","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2342420146","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी ने छुड़ाए पसीने, जम्मू में पारा 36 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी ने छुड़ाए पसीने, जम्मू में पारा 36 डिग्री के पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। गर्मी ने जम्मू समेत कश्मीर में भी रंग दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को प्रदेश के हर जिले में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज हुआ। जम्मू जिले में तो अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के भी पार पहुंच गया। ऐसे में आगामी दिनों में तापमान के 40 डिग्री के भी पार पहुंचने के आसार बन गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम साफ ही बना रहेगा और तापमान में ओर बढ़ोतरी होगी।
जम्मू में सुबह से ही गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया था। दोपहर में तो पसीने छूट रहे थे। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि सामान्य से करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी दिन का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
वहीं कश्मीर की बात करें तो श्रीनगर में भी तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री ऊपर दर्ज हुआ है। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कुपवाड़ा में तो दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब साढ़े तीन डिग्री ऊपर पहुंचकर 26.2 डिग्री दर्ज किया गया।