{"_id":"60808c4a8ebc3e591c369d7f","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2339293119","type":"story","status":"publish","title_hn":"किस दिन कौन सी दुकानें खुलेंगी, पुलिस ने बाजारों में बांटे पंफ्लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किस दिन कौन सी दुकानें खुलेंगी, पुलिस ने बाजारों में बांटे पंफ्लेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने रोटेशन के आधार पर दुकानें खोलने के आदेश जारी किए हैं, लेकिन बाजारों में कुछ दुकानदार नए दिशा निर्देशों से अंजान हैं। बुधवार को वह दुकानें भी खुली रहीं, जिन्हें नहीं खुलना था। अब पुलिस ने नए निर्देशों का पालन कराने के लिए नई रणनीति तैयार की है। इसके लिए पुलिस बाजारों में दिशा निर्देशों संबंधी पंफ्लेट बांट रही है। माइक से अनाउंसमेंट की जा रही है। बाजारों में अतिरिक्त पुलिसकर्मी भी तैनात कर दिए हैं। बुधवार को बाजारों में वह दुकानें बंद करवाईं, जिन्हें खुलना नहीं था।
प्रशासन ने डीएसपी, थाना प्रभारियों, चौकी अफसरों और बीट कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में निजी तौर पर जाकर दुकानदारों और लोगों को नए निर्देशों से अवगत कराएं। दुकानदारों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करें।
कोट
सभी डीएसपी, थाना प्रभारी और चौकी अफसर अपने-अपने क्षेत्रों में निजी तौर पर बाजारों में जाएंगे और दुकानदारों को नए निर्देशों का पालन कराएंगे। निर्देशों की जानकारी वाले पोस्टर छपवाकर दुकानदारों के बीच बांटे गए हैं, ताकि उनको पता हो कि किस तरह पालन करना है। बाजारों में पुलिस के अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है। रात के समय गश्त को बढ़ाया गया है। इसके अलावा रूटीन में पुलिस अफसर विभिन्न मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के संपर्क में हैं, ताकि निर्देशों के पालन में कोई समस्या पेश न आए।
विज्ञापन
-दीपक ढींगरा, एसपी साउथ