{"_id":"605ba7f78ebc3e5908695060","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu232064490","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में छात्रों को छूट, 60 फीसदी पेपर ही हल करना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में छात्रों को छूट, 60 फीसदी पेपर ही हल करना होगा
विज्ञापन
जम्मू। समर जोन की 10वीं, 11वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों को 60 प्रतिशत पेपर अटेंड करना होगा, जो 100 प्रतिशत के बराबर होगा। कोरोना के कारण विद्यार्थियों को पेपर हल करने में 40 प्रतिशत की छूट दी गई है। परीक्षा में छात्रों के पास प्रश्न करने की खुली छूट होगी, यानी की वह अपनी मर्जी से पेपर में कोई प्रश्न कर सकते हैं।
समर जोन में इन कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा अप्रैल से शुरू हो रही है। दसवी कक्षा की परीक्षा छह से 24 अप्रैल तक होगी, जबकि 12वीं की 1 से 19 अप्रैल तक होगी। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने वार्षिक परीक्षा के आयोजन को लेकर सारी तैयारियां कर ली हैं।
बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि कोविड के बीच बोर्ड तीसरे फेज की परीक्षाओं केे आयोजन को लेकर पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि कोविड- 19 की एसओपी का पालन करवाते हुए इन परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। लॉकडाउन के दौरान प्रभावित हुई पढ़ाई को देखते हुए बोर्ड ने छात्रों को 60 प्रतिशत तक ही पेपर अटेंड करने की छूट दी है। समर जोन की बोर्ड परीक्षा आमतौर पर फरवरी में होती थी, लेकिन कोविड के कारण इस बार अप्रैल में आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि एसओपी का पालन करवाने के लिए अतिरिक्त परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।