{"_id":"605ba7478ebc3ecad7079dd1","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2320643120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में 73 आयुष डिस्पेंसरियां हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में बदलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में 73 आयुष डिस्पेंसरियां हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में बदलीं
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर की 73 आयुष डिस्पेंसरियां अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में परिवर्तित हो गई हैं। बुधवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इन केंद्र्रों का लोकार्पण किया। एलजी ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाया जा रहा है। प्रदेश में गुणवत्ता के साथ सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं सरकार की प्राथमिकता है। जनसमर्पितकिए गए केंद्रों में 42 जम्मू में और 31 केंद्र कश्मीर संभाग में खोले गए हैं।
उपराज्यपाल ने कहा कि आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर विशेष रूप से आयुष क्षेत्र को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जम्मू-कश्मीर में दो एम्स के अलावा मेडिकल कालेजों और अन्य नए चिकित्सा केंद्रों पर काम हो रहा है। उन्होंने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के कर्मचारियों के साथ बातचीत कर रोगियों को प्रदान की जा रही चिकित्सा देखभाल के बारे में जानकारी ली।
---
दूरदराज इलाकों में खुले केंद्र
आठ तरह के लैब टेस्ट होंगे
जम्मू। आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मंजाकोट, माहौर जैसे दूरदराज क्षेत्रों में स्थापित किए गए हैं, जो जिला मुख्यालय से 115 किमी दूर हैं। इन केंद्रों में हर्बल गार्डन, योग स्थान, घरेलू उपचार के लिए प्रशिक्षण और सुझाव देना, दिनचर्या (स्वस्थ जीवन की कला), कल्याण कैलेंडर, व्यक्तिगत स्वास्थ्य सेवा दृष्टिकोण को बढ़ावा देना शामिल है। इन केंद्रों पर 8 किस्म के सामान्य लेबोरेटरी टेस्ट किए जाएंगे। इसमें गर्भधारण, खून, मधुमेह, हैपेटाइटिस, एचआईवी आदि के टेस्ट होंगे। लोगों को हर्बल दवाओं को लेकर जागरूक किया जाएगा। उन्हें योग का भी लाभ मिलेगा। मुख्य रूप से 73 आयुष केंद्रों में उधमपुर में 9, राजोरी में 7, रियासी में 6, बारामुला में 5, बडगाम, बांदीपोरा, डोडा और रामबन में चार-चार, जम्मू, श्रीनगर, कठुआ, कुपवाड़ा, पुंछ, अनंतनाग और पुलवामा में 3-3, कुलगाम, गांदरबल, शोपियां, सांबा में 2-2 और किश्तवाड़ में एक केंद्र स्थापित किया गया है। प्रदेश में कुल 571 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में से पहले चरण में 94 पूरे किए गए हैं। दूसरे चरण में 100 पूरे किए जाएंगे। वर्ष 2021-22 के लिए 123 ऐसे केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।