{"_id":"6105373dfa1049327176e5fd","slug":"jammu-kashmir-news-including-jaish-e-mohammed-top-commander-ismail-bhai-alias-lambu-killed-in-pulwama-encounter-nia-raids-at-14-places-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर की पांच बड़ी खबरें: जैश-ए-मोहम्मद का लंबू मारा गया, 14 जगहों पर एनआईए की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर की पांच बड़ी खबरें: जैश-ए-मोहम्मद का लंबू मारा गया, 14 जगहों पर एनआईए की छापेमारी
Sat, 31 Jul 2021 05:12 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 31 Jul 2021 05:12 PM IST
सार
कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों ने मसूद अजहर के करीबी और जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकी को पुलवामा में ढेर कर दिया है। इस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। उधर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रदेश में 14 जगहों पर छापेमारी की है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए फिदायीन हमले की आईईडी(इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) तैयार करने वाला खूंखार आतंकी इस्माइल भाई उर्फ लंबू शनिवार को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकियों के पास से एक एके-47 राइफल और एक एम-4 राइफल बरामद हुई है। लंबू साल 2018 के दिसंबर महीने में कश्मीर में दाखिल हुआ था। उसे पुलवामा जिले के त्राल एरिया में घूमते भी देखा गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
पुलवामा का बदला: आईईडी तैयार करने वाला लंबू मारा गया, 40 जवानों ने देश के लिए दिया था सर्वोच्च बलिदान
साल 2019 के फरवरी महीने की 14 तारीख ने देश को झकझोर कर रख दिया था। इस दिन हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर हमलावर ने विस्फोटक भरी कार से सीआरपीएफ काफिले की बस को टक्कर मार दी थी। धमाका इतना भयंकर था कि बस के परखच्चे उड़ गए थे। इसके बाद घात लगाए आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग भी की थी। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद: इस साल अब तक 89 आतंकी मारे गए, सक्रिय आतंकियों की संख्या 225
इस साल अब तक अलग-अलग मुठभेड़ों में 89 आतंकवादी मारे जा चुके हैं। पिछले वर्ष की तुलना में मारे गए आतंकियों की संख्या कम है, लेकिन आतंकी संगठनों के कई टॉप कमांडरों का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता है। कुल 40 युवक वीजा पर पाकिस्तान गए। जिनमें से 27 आतंकी बनकर व हथियार लेकर वापस आए और मारे गए। 13 युवक अभी भी पाकिस्तान में हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
आतंकियों के निशाने पर जम्मू संभाग: अब राजोरी में आईईडी बरामद, इलाके में तलाशी अभियान जारी
जम्मू संभाग के राजोरी जिले में शनिवार को जम्मू-राजोरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षाबलों द्वारा महत्वपूर्ण रोडलिंक पर एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया गया। जिसकी सूचना बम निरोधक दस्ते को दी गई। दस्ते ने इसे सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया है। इस दौरान तीन घंटे के लिए यातायात रोका गया। वहीं इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जम्मू-कश्मीर: 14 जगहों पर एनआईए की छापेमारी, हिदायतुल्लाह मलिक और आईईडी से जुड़ा है मामला
जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 14 जगहों पर छापेमारी की है। एनआईए की यह कार्रवाई लश्कर-ए-मुस्तफा के कमांडर हिदायतुल्लाह मलिक की गिरफ्तारी और जम्मू में बरामद हुई पांच किलो आईईडी के मामले में हो रही है। जिसमें शोपियां, अनंतनाग, बनिहाल सुंजवां और जम्मू में अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें