{"_id":"6067832a8ebc3ec39e72aea5","slug":"jammu-kashmir-news-gst-revenue-up-2-94-even-after-corona-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : कोरोना संकट के बाद भी जीएसटी राजस्व में 2.94 फीसदी की वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : कोरोना संकट के बाद भी जीएसटी राजस्व में 2.94 फीसदी की वृद्धि
Sat, 03 Apr 2021 02:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 03 Apr 2021 02:18 AM IST
सार
- वर्ष 2020-21 में 4890.35 करोड़ रुपये जुटाया गया जो पिछले साल से 140 करोड़ अधिक रहा
विज्ञापन
जीएसटी
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संकट के बावजूद जम्मू-कश्मीर में जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) वसूली में 2.94 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2019-20 में 4750.60 करोड़ रुपये की तुलना में 2020-21 वित्त वर्ष में 4890.35 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह जुटाया गया है।
विज्ञापन
यह अप्रैल, मई और जून में गिरावट के बावजूद है। इन माह में क्रमश: 68.36 करोड़, 163.71 करोड़ और 278.84 करोड़ राजस्व संग्रह जुटाया गया था। जीएसटी में वृद्धि को कोविड चुनौतियों के बीच व्यापार और आर्थिक गतिविधियों के पुनरुद्धार का संकेत माना जा रहा है।
विज्ञापन
विभागीय आंकड़ों के अनुसार अप्रैल, मई और जून 2019 में क्रमश 521.69 करोड़, 393.55 करोड़ और 420.23 करोड़ राजस्व संग्रह रहा। कोविड महामारी के बावजूद जीएसटी राजस्व ने वित्तीय वर्ष की दूसरी छमाही के दौरान सकारात्मक वृद्धि दिखाई है।
विज्ञापन
राजस्व में उछाल के कारण सरकार द्वारा व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सितंबर 2020 में घोषित राहत पैकेज और अन्य बीमार क्षेत्रों के लिए कई उपाय किए गए, जो कोविड-19 के प्रतिकूल प्रभाव के कारण हुए थे। कर चोरी को रोकने में राज्य कर विभाग द्वारा निगरानी बढ़ाई गई है।
राजस्व संग्रह में भी बढ़ोतरी
इसी तरह मोटर स्प्रीट एंड डीजल आयल टैक्स (एमएसटी) के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 1459.89 करोड़ वित्त वर्ष 2019-20 में 1421.69 करोड़ की तुलना में अधिक रहा। इसमें 2.71 फीसदी सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। स्टांप एंड रजिस्ट्रेशन में वर्ष 2019-20 में 268.29 करोड़ की तुलना में वित्तीय वर्ष 2020-21 में 289.13 करोड़ रुपये राजस्व रहा। इसमें कुल राजस्व संग्रह 6618.53 करोड़ रहा जो वर्ष 2019-20 में 6472.24 करोड़ रुपये की तुलना में अधिक था। इसमें ओवरऑल सकारात्मक वृद्धि 2.26 फीसदी दर्ज की गई।