जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर
- समर्पण के कई मौके देने के बाद भी नहीं माने आतंकी
- रिहायशी इलाका होने के कारण सेना बरत रही संयम
- सुरक्षा बलों ने एक अज्ञात आतंकी को मार गिराया है
विस्तार
शहर के बाहरी इलाके नौगाम के वागूरा में कल रात से जारी मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है। जिसकी पहचान शोपियां निवासी उजैर अशरफ दर के रूप में हुई है। अभी और आतंकी घिरे होने की आशंका है। तलाश जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक पिस्टल, एक गोला बारुद की मैगजीन, छह राउंड और दो ग्रैनेड बरामद किए हैं।
#UPDATE | One unidentified terrorist has been killed. Search going on. Further details shall follow: Kashmir Zone Police
— ANI (@ANI) June 16, 2021विज्ञापन
बताते हैं कि वागूरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने रात को घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। घेरा सख्त होता देख घर में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि, सुरक्षाबलों ने संयम बरतते हुए उन्हें आत्मसमर्पण का मौका दिया था।
कई बार की कोशिश के बाद भी आतंकियों ने समर्पण करने की बजाय फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ देर के बाद दूसरी ओर से फायरिंग आनी बंद हो गई।
सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में कड़ी घेराबंदी कर रखी है। इलाका रिहायशी होने के कारण सेना संयम बरत रही है ताकि किसी प्रकार का जानी नुकसान न होने पाए।