{"_id":"6398e5125288af1509387198","slug":"jammu-kashmir-news-doda-news-jmu2743166129","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अस्सर में एक कार खाई में गिरने से दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अस्सर में एक कार खाई में गिरने से दंपती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोडा। जिले के अस्सर में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें एक सेवानिवृत्त टीएसओ और उनकी पत्नी की मौत हो गई। यह घटना जठी गांव के पास हुई है। घटना का कारण वाहन का तेज गति होना बताया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि ठाठरी से जम्मू की ओर जा रही एक कार (जेके02सीएन-5892) अस्सर के धनसल इलाके में करीब डेढ़ सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना में कार में सवार टीएसओ मंगत राम ठाकुर पुत्र दामोदर ठाकुर निवासी तहसील चिल्ली भाल्ला गंदोह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही उनकी पत्नी शकुंतला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को कार से बाहर निकाल कर सड़क तक लाया गया और सेवानिवृत्त टीएसओ को जीएमसी डोडा के लिए एंबुलेंस में रवाना किया गया। जीएमसी पहुंचने से पहले ही रास्ते में टीएसओ मंगत राम ने दम तोड़ दिया। जब जीएमसी पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट एसोसिएट हॉस्पिटल जीएमसी डोडा डॉ. युद्धवीर सिंह ने कहा कि यह हादसा वाहन की गति तेज होने से हुआ है, जिसमें दंपती की मौत हो गई। मंगत राम खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले (एफसीएससीए) विभाग के एक सेवानिवृत्त तहसील आपूर्ति अधिकारी (टीएसओ) थे।