फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir News : Cases filed on more than one and a half dozen Rohingyas will be taken back

जम्मू-कश्मीर : डेढ़ दर्जन से अधिक रोहिंग्याओं पर दर्ज केस वापस होंगे

Mon, 12 Apr 2021 04:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 12 Apr 2021 04:36 AM IST
सार

  • गृह विभाग ने कानून विभाग से मामले वापस लेने को कहा

विज्ञापन
Jammu kashmir News : Cases filed on more than one and a half dozen Rohingyas will be taken back
Rohingya

विस्तार

ड्रग्स, पीएसए और अन्य आपराधिक मामलों में जेल काट रहे डेढ़ दर्जन से अधिक रोहिंग्याओं पर कोर्ट में चलने वाले मामले वापस लिए जाएंगे। गृह विभाग के निर्देश पर कानून विभाग ने हाईकोर्ट से ऐसे मामलों को वापस लेने के लिए कहा है। दरअसल, सरकार रोहिंग्याओं को जम्मू से डिपोर्ट करने की तैयारी कर चुकी है। लेकिन कोर्ट में केस चलने की वजह से डिपोर्ट करने में परेशानी आएगी। 

विज्ञापन


कानून विभाग के सचिव अचल सेठी ने बताया कि सरकार चाहती है कि सभी रोहिंग्याओं को डिपोर्ट किया जाए। गृह विभाग की ओर से कुछ लोगों के नाम भेजे गए थे। पांच से छह लोग हैं, जिन पर केस चल रहे हैं। इनको वापस लेने के लिए कहा गया है। लिहाजा हाईकोर्ट से इन मामलों को वापस लेने के लिए कहा गया है। हाईकोर्ट के एडिशनल एडवोकेट जनरल असीम साहनी ने पुष्टि करते हुए बताया कि कानून विभाग ने ऐसे कुछ लोगों पर चल रहे केस वापस लेने को कहा है। 
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो डेढ़ दर्जन से अधिक रोहिंग्या नागरिक हैं, जो जेलों में बंद हैं और विभिन्न अपराधों में सजा काट रहे हैं। इनमें से कई ऐसे भी हैं, जिनकी सजा पूरी हो चुकी है। बता दें कि 200 रोहिंग्या नागरिक इस समय कठुआ के होल्डिंग सेंटर में रखे गए हैं। सरकारी खाते में 6 हजार से अधिक रोहिंग्या जम्मू और इसके आसपास के क्षेत्रों में रहते हैं। सरकार रोहिंग्याओं को जम्मू से डिपोर्ट कराने की तैयारी कर चुकी है। सीआईडी से भी इसकी पूरी जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed