फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir news: Army opens 100 bed covid Hospital

सेना ने दोमाना में 100 बेड का कोविड अस्पताल खोला, डीआरडीओ ने शुरू किया निर्माण

Sat, 08 May 2021 01:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 08 May 2021 01:25 AM IST
सार

  • एलजी ने सैन्य कमांडरों के साथ तैयारियों पर की चर्चा, अस्पताल की क्षमता 200 करने को कहा

विज्ञापन
Jammu kashmir news: Army opens 100 bed covid Hospital
निर्माण कार्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

सेना ने कोरोना के खिलाफ जंग में दोमाना स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में 100 बेड का अस्पताल स्थापित किया है। यहां ऑक्सीजन तथा कोरोना के इलाज की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को राजभवन में उत्तरी व पश्चिमी कमान के सैन्य कमांडरों के साथ बैठक कर कोरोना से लड़ाई में सेना की तैयारियों पर चर्चा की। 

विज्ञापन


बैठक में उप राज्यपाल ने दोमाना में 100 बेड के अस्पताल की क्षमता बढ़ाकर 200 करने संबंधी संभावनाएं तलाशने को कहा है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में सेना कोरोना को मात देने के लिए सभी तरह की तैयारियां कर रही हैं। इसके तहत पश्चिमी कमान ने दोमाना में 100 बेड का अस्पताल स्थापित किया है। इसके साथ ही कश्मीर के रंगरेथ में 250 बेड का अस्पताल संचालित है जो चिनार कोर तथा स्थानीय प्रशासन के नियंत्रण में है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रशासन की ओर से रेफर किए गए कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज सैन्य अस्पताल में भी किया जा रहा है। बैठक में एलजी ने सैन्य अधिकारियों को आश्वस्त किया कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन सेना को कोरोना देखभाल सुविधाएं बढ़ाने में हर संभव सहायता देगा। इसमें मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, उपकरण व ऑक्सीजन की आपूर्ति शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी, उत्तरी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हरिमोहन अय्यर, 26 डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल नीरज गोसाईं के अलावा सरकार के  वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

डीआरडीओ ने शुरू किया भगवती नगर में 500 कोविड बेड वाले अस्पताल का निर्माण

रक्षा शोध और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने जम्मू के भगवती नगर में 500 कोविड बेड वाले अस्थायी अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट वाले बेडों के अलावा अलग से आईसीयू बेड भी मरीजों के लिए उपलब्ध होंगे। 

डीआरडीओ की तरफ से भगवती नगर यात्री निवास के पीछे प्रदेश सरकार की तरफ से मुहैया करवाई गई जगह को शुक्रवार को जेसीबी से समतल करने का काम करवाया गया। अस्थायी अस्पताल के निर्माण के लिए सामान पहुंचना शुरू हो गया है। करीब 15 से 20 दिनों में यहां पर 500 बेड वाला अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा। 28 अप्रैल को केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने प्रदेश के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम से जम्मू-कश्मीर में कोविड प्रबंधन पर चर्चा की थी।

मुख्य सचिव ने जम्मू-कश्मीर में बढ़ रहे केसों को देखते हुए डीआरडीओ की ओर से 500 बेड वाले दो अस्पताल जम्मू व श्रीनगर में बनवाने की बात रखी थी। 500 बेड वाले कोविड अस्पताल के निर्माण से जम्मू में जीएमसी, सीडी अस्पताल, गांधीनगर व सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पर कोविड मरीजों के बेड के मामले में लोड काफी हद तक कम हो जाएगा। मरीजों को इससे काफी सुविधा मिलेगी। 

जम्मू के अस्पतालों में कोविड बेड कम पड़े
जम्मू में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी से प्रमुख कोविड अस्पतालों में बेड की कमी हो गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जीएमसी अस्पताल जम्मू में 419 कोविड बेड में से 410 पर मरीज हैं। सीडी अस्पताल 110 बेडों में 85 व गांधीनगर अस्पताल में 76 बेडों में से 72 पर मरीज हैं। कुल मिलाकर जम्मू संभाग के 29 कोविड अस्पतालों में 2142 कोविड बेडों में से 1185 पर मरीज हैं। मरीजों की संख्या जिस तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में डीआरडीओ के 500 बेड वाले अस्थायी अस्पताल पर ही प्रदेश सरकार की उम्मीद टिकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed