फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news Along with choosing the subject faculty students will be aware of various career options

अच्छी खबर: संकाय और विषय चुनने को लेकर असमंजस में हैं तो ध्यान दें

Thu, 15 Jul 2021 12:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 15 Jul 2021 12:34 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा निदेशालय का काउंसलिंग सेल इस कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। यह अपनी तरह का पहला कार्यक्रम होगा, जिसमें 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सफल हुए बच्चों को कैरियर के विभिन्न विकल्पों के बारे में बताया जाएगा। वेबिनार शनिवार को सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन
jammu kashmir news Along with choosing the subject faculty students will be aware of various career options
वेबिनार - फोटो : pixabay

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में 10वीं और 12वीं पास करने वाले छात्र अगर संकाय और विषय चुनने को लेकर असमंजस में हैं तो उनके लिए अच्छी खबर है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ऐसे बच्चों के लिए शनिवार को एक विशेष वेबिनार आयोजित कर रहा है। इसमें बच्चों को संसाधन व्यक्ति संकाय और विषय चुनने के साथ-साथ कैरियर के विभिन्न अवसरों के बारे में बताया जाएगा। यह वेबिनार 17 जुलाई को होगा, जिसमें इंस्टीट्यूट फॉर कैरियर स्टडीज लखनऊ की संस्थापक निदेशक डॉ. अमृता दास मुख्य संसाधन व्यक्ति होंगी। 

विज्ञापन


10वीं और 12वीं के पासऑउट बच्चों के लिए इस वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें डॉ. अमृता कैरियर को लेकर भ्रांतियां और तथ्य, नई शिक्षा नीति के अनुरूप 10वीं कक्षा के बाद उपयुक्त विषय का चुनाव करना, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए विषय पात्रता, 12वीं कक्षा के बाद शैक्षणिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रम सहित अन्य विकल्प के बारे में बताया जाएगा। इस वेबिनार से बच्चे और अभिभावक भी जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed