फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: प्रतिभागियों ने रोजाना योग करने का लिया संकल्प

विज्ञापन
jammu kashmir news
अखनूर। सरकारी बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल अखनूर में योग दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम “एक धरती, एक स्वास्थ्य” रहा, जिसे जनमानस से लेकर विद्यार्थियों तक सभी ने आत्मसात किया। सभी प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में योग अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विधायक अखनूर मोहन लाल भगत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। एसडीएम अखनूर मुख्तार लोन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई। इसके पश्चात प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा समूह योग प्रदर्शन, योगासनों का अभ्यास और योग के लाभों पर आधारित प्रेरणादायक वार्ताएं प्रस्तुत की गईं। योग शिक्षक अशोक कुमार शर्मा ने योग सत्रों का निर्देशन किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में योग अपनाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


इस आयोजन में तहसीलदार अखनूर नरेश कुमार, तहसीलदार ज्यौड़ियां दीपक भारती, तहसीलदार मैरा मैंदरियां अफ्शा आफरीन, सरकारी गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल के प्रिंसिपल हरजीत सिंह, सरकारी बॉयज हायर सेकंडरी स्कूल अखनूर की प्रभारी प्रिंसिपल अलका शर्मा, जोनल शिक्षा अधिकारी अखनूर एसके बजाज, जोनल नोडल ऑफिसर पवन शर्मा तथा संस्कृति प्रकोष्ठ के जोनल प्रभारी अशोक कुमार भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त कई गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक, और स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं अन्य कर्मचारी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। छात्र-छात्राओं, मास्टर्स और शिक्षकों ने सामूहिक योग सत्र में बढ़-चढ़कर भाग लिया।


कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया और यह संदेश दिया गया कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन की संपूर्णता की ओर एक कदम है। इस आयोजन ने यह सिद्ध किया कि शिक्षा के साथ-साथ योग जीवन को संतुलित, स्वस्थ और समरस बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed