फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news aanganwadi kendra in rent

जम्मू-कश्मीर में 60 हजार आंगनबाड़ी केंद्र किराये के भवनों में

विज्ञापन
jammu kashmir news aanganwadi kendra in rent
जम्मू। प्रदेश में 60 हजार आंगनबाड़ी केंद्र किराये के भवनों में चल रहे हैं। तीस हजार आंगनबाड़ी केंद्रों के पास सिर्फ एक ही कमरा है। यहां पर पढ़ाई भी होती है और खाना भी बनता है। दस हजार केंद्र जगह न मिलने के कारण घरों में बरामदों में ही चल रहे हैं। यहां पर बच्चों को बैठने के लिए जगह नहीं मिल रही। सामान रखने के लिए भी जगह कम है। यहां पर औपचारिकता पूरी करने के लिए केंद्रों को शुरू किया गया है। बच्चों को खाना खिलाने के बाद घर वापस छोड़ा जाता है।
विज्ञापन

पंचायत स्तर पर आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण पर काम शुरू हुआ है। इस योजना के तहत हर वार्ड में एक आंगनबाड़ी केंद्र के लिए भवन बनना है। कुछ मामलों में जमीन नहीं मिल रही है तो कहीं पर लोग जमीन मसले पर राजी नहीं हो रहे हैं। इस कारण सरकारी कार्रवाई पूरी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

इसी तरह शहरी इलाकों में भी अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र किराये के भवनों में ही चल रहे हैं। कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों के पास ही अपने भवन हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में शहर में बाहरी राज्यों से आए प्रवासी लोगों के बच्चे ही पढ़ाई करने पहुंचते हैं। शहरी इलाके के लोग अपने बच्चों को केंद्र में पढ़ाई करने नहीं भेज रहे हैं। जगह के अभाव के कारणा बच्चों की पढ़ाई काफी हद तक बाधित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए अपने भवन तैयार करवाए जा रहे हैं। इस पर काम चल रहा है। मौजूदा समय में कुछ आंगनबाड़ी केंद्र किराये के भवनों में चल रहे हैं। बच्चों को पढ़ाई करवाई जा रही है।
- टीना महाजन, निदेशक, आईसीडीएस प्रोजेक्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed