फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: New rates applicable MNREGA wages, now Rs 227 as daily wage

जम्मू-कश्मीर: मनरेगा मजदूरी के लिए प्रदेश में नई दरें लागू, अब मिलेगी 227 रुपये दिहाड़ी

Tue, 05 Apr 2022 01:44 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 05 Apr 2022 01:44 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर में नया आदेश लागू होने के साथ ही अब 227 रुपये दिहाड़ी मिलेगी। प्रदेश में मनरेगा के तहत कुल 23 लाख 40 हजार 107 मजदूर पंजीकृत हैं जिनमें से 16 लाख 55 हजार 289 मजदूर वर्तमान में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: New rates applicable MNREGA wages, now Rs 227 as daily wage
जम्मू कश्मीर में मनरेगा - फोटो : Amar ujala

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के 23 लाख से अधिक पंजीकृत मनरेगा मजदूरों को अब एक अप्रैल से 13 रुपये की बढ़ी हुई दिहाड़ी मिलेगी। इस संबंध में अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित होने के बाद आदेश को जम्मू-कश्मीर में लागू कर दिया गया है। देश के अन्य हिस्सों की तरह जम्मू-कश्मीर में भी मनरेगा के तहत मजदूरों की दिहाड़ी को लेकर नई दरें जारी की गई हैं।

विज्ञापन


मार्च 2022 तक मनरेगा मजदूरों को 214 रुपये की दिहाड़ी मिल रही थी। नया आदेश लागू होने के साथ ही अब 227 रुपये दिहाड़ी मिलेगी। जम्मू-कश्मीर में मनरेगा के तहत कुल 23 लाख 40 हजार 107 मजदूर पंजीकृत हैं जिनमें से 16 लाख 55 हजार 289 मजदूर वर्तमान में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में बैक टू विलेज के साथ-साथ अन्य कई मद में विकास कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। मनरेगा के तहत अभिसरण मोड (दूसरी योजनाओं के पैसे से विकास) में भी परियोजनाएं शुरू की गई हैं। ऐसे में प्रदेश में मजदूरों के एक बड़े वर्ग को इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed