फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir NCP and PDP will face each other again in Assembly elections

जम्मू-कश्मीर: विधानसभा चुनाव में फिर आमने सामने होंगे नेकां और पीडीपी, पल भर में बिखर गया महागठबंधन

Thu, 22 Nov 2018 02:11 AM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 22 Nov 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir NCP and PDP will face each other again in Assembly elections
उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर में बदलते समीकरणों के मद्देनजर जिस महागठबंधन ने आकार लिया था वह टिक नहीं पाया। गवर्नर द्वारा विधानसभा भंग किए जाने के फैसले के साथ ही नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी की नई दोस्ती भी टूट गई। अब विधानसभा चुनाव में दोनों दल एक बार फिर एक दूसरे के आमने - सामने होंगे। नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस की दोस्ती पुरानी है और इसे अगामी चुनाव में भी कायम रहने की संभावना है। पीडीपी को अब अपना रास्ता अकेले तय करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


दरअसल भाजपा द्वारा सज्जाद लोन के नेतृत्व में सरकार बनाने की कोशिशों को विफल करने के लिए नेकां, कांग्रेस और पीडीपी मजबूरी में एक साथ आने को तैयार हुए थे। अब नेशनल कांफ्रेंस भी कहने लगी है कि कोई महागठबंधन अभी बना ही नहीं था। नई सरकार बनाने के लिए आगे की बातचीत शुक्रवार को होनी थी। नेकां और पीडीपी पारंपरिक प्रतिद्वंदी रहे हैं। दोनों दलों की सियासत का मूल आधार ही एक-दूसरे के विरोध पर टिका है। लिहाजा लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में इनकी राहें अलग-अलग होंगी। 
विज्ञापन


कश्मीर की सियासत में भाजपा ने अपना नया साथी जरूर ढ़ूंढ़ लिया है। सज्जाद लोन के नेतृत्व में तीसरा मोर्चा उभरकर सामने आया है। इसमें पीडीपी के मुजफ्फर हुसैन बेग से लेकर इमरान रजा अंसारी तक शामिल होकर नेकां और पीडीपी के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर सकते हैं। इस मोर्चे में नेकां और पीडीपी दोनों दलों के असंतुष्टों के लिए जगह तय है। श्रीनगर में मेयर के चुनाव में इस मोर्चे को सफलता मिल चुकी है। नेकां से अलग हुए जुनैद मट्टू को इस मोर्चे ने मेयर बनवा दिया। भाजपा इस मोर्चे के सहारे नई सरकार बनाने का सपना संजोए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed