फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir: NC offers support to PDP

पीडीपी को नेकां का समर्थन, उमर ने राज्यपाल को सौंपा पत्र

Wed, 14 Jan 2015 10:58 AM IST
Updated Wed, 14 Jan 2015 10:58 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir: NC offers support to PDP
रियासत में राज्यपाल शासन लागू होने के बाद तेजी से बदल रहे घटनाक्रम के तहत मंगलवार को नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने राजनीतिक अस्थिरता खत्म करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पीडीपी को बिना शर्त समर्थन देने का पत्र राज्यपाल एनएन वोहरा को सौंपा है।
विज्ञापन


साथ ही यह आग्रह किया है कि पिछले तीन सप्ताह से चल रहे गतिरोध को तोड़ने के लिए सबसे बड़ी पार्टी पीडीपी को आमंत्रित किया जाना चाहिए। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने राज्यपाल से आग्रह किया है कि नई सरकार के बाबत कोई भी फैसला लेने से पहले नेकां को विश्वास में लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


नेकां के कदम के बाद रियासत में सियासी हलचल काफी तेज हो गई। सरकार बनाने में जुटी पीडीपी और भाजपा दोनों सक्रिय हो गई। सूत्रों ने बताया कि नेकां का समर्थन पत्र औपचारिक रूप से राजभवन पहुंचने के बाद पीडीपी ने भी संभावित समीकरणों पर विचार करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गठबंधन के फायदे-नुकसान

jammu kashmir: NC offers support to PDP
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस गठबंधन के फायदा-नुकसान पर विचार किया। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि इस मुद्दे पर पार्टी फोरम पर औपचारिक बैठक के बाद ही कोई फैसला किया जा सकता है।

उधर, पिछले तीन सप्ताह से सरकार गठन की कोशिशों में जुटी पीडीपी ने अपने विधायकों और क्षेत्र के लोगों से भाजपा के साथ सरकार बनाने के विकल्प पर राय मशविरा भी किया था। ज्यादातर लोगों की राय इस गठजोड़ के पक्ष में नहीं थी।  

सोमवार को नेकां कोर कमेटी की बैठक में सदस्यों ने सरकार बनाने के लिए भाजपा से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। कमेटी ने पीडीपी को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने का फैसला किया था।

इसके बाद मंगलवार को दोपहर बाद नेकां के जम्मू संभाग के प्रधान देवेंद्र सिंह राणा ने राजभवन पहुंचकर पार्टी का समर्थन संबंधी पत्र सौंपा।

राज्यपाल ने गृह मंत्रालय को दी जानकारी

jammu kashmir: NC offers support to PDP

उधर, नेकां के कदम के बाद राजभवन ने भी ताजा हालात की जानकारी गृह मंत्रालय को दे दी है। सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल नेकां के कदम के बाद उत्पन्न परिस्थितियों का परीक्षण करने के बाद ही कोई कदम उठाएंगे। इसमें सरकार गठन के ठोस फार्मूले का परीक्षण तथा कानूनी राय शामिल है।

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें विधानसभा चुनाव के दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा हुई।

इस दौरान पार्टी के कई नेताओं ने पीडीपी को विधिवत एक पत्र लिखने और बिना शर्त समर्थन देने का प्रस्ताव रखा। कई नेताओं ने इसका विरोध भी किया।

लेकिन बाद में फिर कई नेताओं ने सुझाव दिया कि पीडीपी को लिखने के बजाए पत्र राज्यपाल को लिखकर भेजना चाहिए और उन्हें सरकार गठन के लिए पीडीपी को समर्थन देने की बात से अवगत करवाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed