भारी बारिश से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, फंसी 2500 गाड़ियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से हो रही भारी बारिश के कारण शनिवार देर रात को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग घाटी जाने वाले वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। घाटी की और जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को जखैनी, संगूर, फ्लाटा और बट्टलमोड़ में रोक दिया गया है।
हाईवे पर कुल ढाई हजार के करीब वाहन फंसे हुए हैं। डोडा, किश्तवाड़ जाने वाली गाड़ियों को भी जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।राज्य में फिर से बारिश व बर्फबारी होते ही जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद होने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है।
कई जगहों पर पस्सियां गिरने के कारण जम्मू से घाटी की ओर जा रहे वाहनों को उधमपुर में ही रोक लिया गया है। जखैनी चौक पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा घाटी की ओर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है।
भारी बारिश के कारण हाइवे पर फंसे लोगों की फजीहत
हाईवे पर रामबन और अन्य क्षेत्रों में आई पस्सियों को ध्यान में रखते हुए हाईवे को बंद किया गया है। केवल उन्हीं वाहनों को जाने की अनुमति है जो चिनैनी और आसपास जाने वलो थे। डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जा रहे वाहनों को रोक दिया गया।
अगर इसी तरह से बारिश होती रही तो सोमवार को हाईवे पत्नीटाप जाने वाले यात्रियों के लिए भी बंद किया जा सकता है। हाईवे पर फंसे हुए यात्रियों को भारी बारिश के कारण खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीटीआई उधमपुर का कहना है कि अगर शाम तक बारिश बंद हो जाती है तो घाटी के लिए वाहनों को छोड़ा जा सकता है।