फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Matador co-driver Ajay Kumar murdered; Police arrested three accused after two weeks

Jammu Kashmir: मेटाडोर के सहचालक अजय कुमार की हत्या; पुलिस ने दो हफ्ते बाद तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed, 29 Jan 2025 12:44 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 29 Jan 2025 12:44 PM IST
सार

बिश्नाह में मेटाडोर के सहचालक अजय कुमार की हत्या में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, हत्या में इस्तेमाल हथियार और वाहन भी बरामद किए गए।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Matador co-driver Ajay Kumar murdered; Police arrested three accused after two weeks
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता

विस्तार

पुलिस ने दो हफ्ते बाद मेटाडोर के सहचालक अजय कुमार की हत्या मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार और वाहन भी बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनमोल शर्मा (24) निवासी जख, निशांत चौधरी(23) निवासी विजयपुर और निखिल शर्मा (29) निवासी जख के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पूछताछ के दौरान पता चला कि अनमोल शर्मा का मेटाडोर के चालक और मालिक विशाल कुमार के साथ झगड़ा हुआ था। इसके चलते अनमोल शर्मा बदला लेने की फिराक में था। अनमोल शर्मा दोस्तों के साथ वारदात वाली जगह पर पहुंचा। इस दौरान तेजधार हथियार देखकर विशाल कुमार मौके से भाग निकला। इस दौरान मेटाडोर के सहचालक चालक अजय कुमार के साथ हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान निखिल शर्मा ने तेजधार हथियार से गर्दन पर वार कर अजय कुमार को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने खुफिया इनपुट के आधार पर अलग-अलग जगह पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हत्या में इस्तेमाल हथियार (टोका और खुखरी) और कार र (जेके 21एच 0505) भी बरामद कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एसपी हेडक्वार्टर इरशाद राथर ने प्रेस वार्ता कर मामले में जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed