{"_id":"632d4d1e5961e464e83f2a2c","slug":"jammu-kashmir-lt-governor-manoj-sinha-remembers-maharaja-hari-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharaja Jayanti: महाराजा हरि सिंह की जयंती पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दी शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharaja Jayanti: महाराजा हरि सिंह की जयंती पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दी शुभकामनाएं
Fri, 23 Sep 2022 11:37 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:37 AM IST
सार
उपराज्यपाल ने कहा कि महाराजा हरि सिंह का देश और वंचितों के कल्याण के लिए असाधारण योगदान लोगों को प्रेरित करता रहेगा।
विज्ञापन
एलजी मनोज सिन्हा
- फोटो : पीआरओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने महाराजा हरि सिंह को उनकी जयंती के मौके पर याद किया है। उपराज्यपाल ने कहा कि महाराजा हरि सिंह का देश और वंचितों के कल्याण के लिए असाधारण योगदान लोगों को प्रेरित करता रहेगा।
विज्ञापन
एलजी मनोज सिन्हा ने कहा, 'महाराजा हरि सिंह की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। वे महान शिक्षाविद्, प्रगतिशील विचारक, समाज सुधारक और आदर्शों से भरपूर महान व्यक्ति थे। महाराजा हरि सिंह का देश और वंचितों के कल्याण के लिए असाधारण योगदान लोगों को प्रेरित करता रहेगा।
विज्ञापन
महाराजा जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शहर जम्मू, सांबा, कठुआ, सुंदरबनी, रियासी, उधमपुर के साथ अन्य सभी जिलों में कार्यक्रम आजोयित किए जा रहे हैं। जम्मू शहर भर में जश्न मनाया जा रहा है। युवा राजपूत सभा गाजे-बाजे और हाथी-घोड़ों के साथ बन तालाब से तवी पुल के पास स्थापित महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा तक शोभायात्रा निकाल रही है। इसमें सभी संगठनों के लोग हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन