फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir lg manoj sinha there should be brainstorming in workshops on increasing power generation

जम्मू कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- बिजली उत्पादन बढ़ाने पर कार्यशालाओं में हो मंथन

Fri, 02 Dec 2022 11:49 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 02 Dec 2022 11:49 AM IST
सार

एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि वर्तमान के शिक्षाविद भविष्य के उद्योग हों, वह समय नजदीक आ गया है। आज का क्लासरूम हमारे देश में भविष्य का कारखाना होना चाहिए।

विज्ञापन
Jammu Kashmir lg manoj sinha there should be brainstorming in workshops on increasing power generation
LG Manoj Sinha - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की बिजली उत्पान बढ़ाने के साथ अन्य समस्याओं के समाधान के लिए कार्यशालाओं में मंथन जरूरी है। दूरदराज के इलाकों में सिगनल कैसे पहुंचे। इस पर भी विचार करने की जरूरत है। यह बातें राजकीय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जम्मू में दो दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में एलजी मनोज सिन्हा ने कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन करने के साथ कॉलेज में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के भवन की आधारशिला भी रखी। उन्होंने कहा, वर्तमान के शिक्षाविद भविष्य के उद्योग हों, वह समय नजदीक आ गया है। आज का क्लासरूम हमारे देश में भविष्य का कारखाना होना चाहिए। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. समेरू शर्मा ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के नवीनतम रुझानों से रूबरू कराना है। छात्रों को शिक्षाविदों से बातचीत करने, विचार-विमर्श और अपने विचार रखने का मौैका देना है। 
विज्ञापन


कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण शोध, नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए एक परिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करने के लिए छात्रों को प्रेरित किया जाएगा। यह कार्यशाला जम्मू-कश्मीर में छात्र, उद्योग, स्टार्टअप के कार्य मॉडल, व्यवसायिक योजनाओं, अत्याधुनिक तकनीकों और उपलब्धियों का अवसर देगी। मौके पर जम्मू की डीसी अवनी लवासा व अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को अपडेट रखने के लिए प्लेटफार्मों को उपयोग करें
आईआईटी खड़गपुर के प्रो. राजदत्ता ने कॉलेज के मौजूदा बुनियादी ढांचे के विकास, डिग्री पाठ्यक्रम (एमटेक) शुरू करने आदि की प्रबंधन को बधाई दी। उन्होंने छात्रों को तकनीकी ज्ञान, कौशल बढ़ाने और दुनिया भर में नई तकनीकी घटनाओं के साथ खुद को अपडेट रखने के लिए विभिन्न प्लेटफार्मों का उपयोग करने की प्रेरणा दी है।उन्होंने आश्नासन दिया कि संयुक्त अनुसंधान पहल में उनके संस्थान की ओर से पूरा समर्थन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed