{"_id":"63888deca798f627b33cc41e","slug":"jammu-kashmir-lg-manoj-sinha-holds-meeting-of-public-sector-banks-and-government-departments","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बैंक और विभागीय अधिकारियों संग की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बैंक और विभागीय अधिकारियों संग की बैठक
Thu, 01 Dec 2022 04:50 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 01 Dec 2022 04:50 PM IST
सार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को वित्तीय संस्थान, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को वित्तीय संस्थान, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने बैंकों और विभागों को निर्बाध ऋण प्रवाह के लिए निकट सहयोग से काम करने, उद्योगों, युवाओं, किसानों की क्षमता निर्माण और उद्यमिता विकास की जरूरतों को पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के प्रयासों के परिणाम स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। किसानों को बेहतर उनके उपज की कीमत मिल रही है। कमजोर वर्गों के लिए सामाजिक सुरक्षा तंत्र सुनिश्चित करने के लिए पथ-प्रदर्शक योजनाएं लागू की गई हैं और पंचायती राज संस्थाओं को ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए सशक्त बनाया गया है।
विज्ञापन