फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir LG Manoj Sinha and DGP Dilbag Singh remembered brave martyrs 1971

विजय दिवस: जम्मू कश्मीर के LG मनोज सिन्हा और DGP दिलबाग सिंह ने वीर सैनिकों को किया याद

Fri, 16 Dec 2022 03:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 16 Dec 2022 03:51 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने विजय दिवस के अवसर पर बलिदान स्तंभ पर माल्यार्पण कर वीर शहीदों को याद किया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir LG Manoj Sinha and DGP Dilbag Singh remembered brave martyrs 1971
विजय दिवस - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विजय दिवस की 51वीं वर्षगांठ पर शहीद सैनिकों को याद किया। इस दौरान उपराज्यपाल ने कहा कि वह 1971 के विजय दिवस पर वीर जवानों के अदम्य साहस को शत शत नमन करते हैं। युद्ध नायकों को हमेशा याद रखा जाएगा। शहीद सैनिकों का सर्वोच्च बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

विज्ञापन


वहीं, दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने विजय दिवस के अवसर पर बलिदान स्तंभ पर माल्यार्पण कर वीर शहीदों को याद किया। पुष्पांजलि समारोह के दौरान केंद्र शासित प्रदेश के शीर्ष पुलिस अधिकारी और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और भारतीय नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे ने भी राष्ट्रीय स्मारक पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पचास साल पहले आज ही के दिन पाकिस्तानी सेना के 93,000 सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने अपने हथियार डाल दिए थे, जिसके परिणामस्वरूप पूर्व में बांग्लादेश का अस्तित्व में आया था। इस दिन को हर साल 'विजय दिवस' के रूप में मनाया जाता है। 16 दिसंबर 1971 को पूर्वी पाकिस्तान के मुख्य मार्शल लॉ प्रशासक और पूर्वी पाकिस्तान में स्थित पाकिस्तानी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आमिर अब्दुल्ला खान नियाजी ने समर्पण के दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए थे।


1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'विजय दिवस' की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय राजधानी में आर्मी हाउस में 'एट होम' रिसेप्शन में भाग लिया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed