फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir LG manoj sinha advisor Farooq Khan resignation his post play key role in BJP ahead of assembly polls

जम्मू-कश्मीर: एलजी मनोज सिन्हा के सलाहकार ने दिया इस्तीफा, विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में अहम भूमिका निभाने की संभावना

Sun, 20 Mar 2022 11:28 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 20 Mar 2022 11:28 PM IST
सार

प्रदेश के पूर्व आईपीएस अधिकारी फारूक खान भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के अलावा लक्षद्वीप के उपराज्यपाल भी रह चुके हैं। फारूक खान ने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा कि वह भाजपा के कार्यकर्ता हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir LG manoj sinha advisor Farooq Khan resignation his post play key role in BJP ahead of assembly polls
जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के सलाहकार फारूक खान ने रविवार देर शाम अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्हें भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी मिल सरती है। 13 जुलाई 2019 को फारूक खान को तत्कालीन राज्यपाल सत्यपाल मलिक का सलाहकार बनाया गया था। मलिक के प्रदेश से जाने के बाद वह उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू और फिर मनोज सिन्हा के सलाहकार के तौर पर काम कर रहे थे।

विज्ञापन


प्रदेश के पूर्व आईपीएस अधिकारी फारूक खान भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के अलावा लक्षद्वीप के उपराज्यपाल भी रह चुके हैं। फारूक खान ने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा कि वह भाजपा के कार्यकर्ता हैं। पार्टी आगे उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी उसे वह बखूबी निभाएंगे।
विज्ञापन


वहीं, सूत्रों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव में फारूक खान को भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व अहम जिम्मेदारी देना चाहता है। फारूक खान जम्मू के विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रमुख मुस्लिम चेहरा हो सकते हैं और उन्हें जम्मू संभाग के राजोरी व पुंछ जिलों और कश्मीर संभाग में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। अनुसूचित जनजाति वर्ग से होने की वजह से वह एसटी वर्ग के लिए आरक्षित सीटों पर भाजपा को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में जनसंघ की पृष्ठभूमि वाले परिवार से हैं फारूक खान
फारूक खान प्रदेश में जनसंघ की पृष्ठभूमि वाले परिवार से हैं। उन्हें कट्टर राष्ट्रवादी माना जाता है। फारूक खान के दादा कर्नल पीर मोहम्मद खान महाराजा हरि सिंह की सेना में कार्यरत थे और जम्मू-कश्मीर में जन संघ के पहले राज्य अध्यक्ष भी बने। फारूक खान 2013 में जम्मू कश्मीर पुलिस में महानिरीक्षक पद से रिटायर होने के बाद 2014 में भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें 2015 में भाजपा का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया था।


एलजी के पास अब केवल एक सलाहकार
एलजी मनोज सिन्हा के सलाहकार फारूक खान के इस्तीफे से अब प्रदेश में एक ही सलाहकार रह गया है। राजीव राय भटनागर ही प्रदेश में अब उपराज्यपाल के इकलौते सलाहकार हैं। सिन्हा के प्रदेश का एलजी बनने पर उनके पास तीन सलाहकार थे जिसमें बसीर अहमद खान को हटा दिया गया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed